श्रम विभाग एवं खेल विभाग उप्र की ओर से मनाई गई मेजर ध्यानचंद की जयंती

चेतन चौहान श्रमिक खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 21 खिलाडि़यों को मिला सम्मान

Meerut। श्रम कल्याण परिषद एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मेजर ध्यानचंद की 117वीं जयंती पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मनाई गई। इस दौरान श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुनील भराला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

खिलाडि़यों का सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील भराला ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहाकि श्रम कल्याण परिषद सिर्फ श्रमिकों के लिए ही नहीं श्रमिकों के खिलाडि़यों के लिए भी प्रयासरत है। इसके तहत ही श्रम कल्याण परिषद ने चेतन चौहान श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया है।

किया सम्मानित

इस अवसर पर श्रम कल्याण परिषद ने प्रदेश के 21 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। वहीं, 25 श्रमिकों व परिजनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, विशिष्ट अतिथि पूर्व हॉकी टीम के कप्तान एमपी सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा श्रम कल्याण परिषद के सदस्य कन्हैया लाल भारती, अजीत कुमार जैन, राज कुमार कौशिक और नमन भारद्वाज ने शिरकत की। इस दौरान आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

38.45 लाख का भुगतान

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 25 श्रमिकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। इसमें पुत्री विवाह योजना के अंतर्गत 14 श्रमिकों को 7.70 लाख, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना अंतर्गत 11 श्रमिक श्रमिकों के परिजनों को 30.75 लाख प्रदान किए गए। एक श्रमिक को श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश कानपुर से 25 हजार का भुगतान किया गया ।

ये खिलाड़ी सम्मानित

किरण बालियान एथलेटिक्स, उचित शर्मा वूशू , कपिल कुमार वूशू, भावना शर्मा जूडो, लोकेश चौधरी रोइंग, तुशाल चौधरी बास्केटबॉल, रिया बालियान बास्केटबॉल, कुलबीर कबड्डी, आयुशी बैडमिंटन, साक्षी जोहार वूशू, शीतल शर्मा कुश्ती, मनु तोमर कुश्ती, सरदुल विहान शूटिंग, मनीषा गरगत तीरंदाज़ी, वर्षा चौधरी बॉक्सिंग, अमरत गोस्वामी शूटिंग, ख्याति मयूर एथलेटिक्स, अर्जुन सिंह तोमर बॉक्सिंग, शिवानी शर्मा हॉकी को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भूपेंद्र यादव बॉक्सिंग कोच, सुनील कुमार हॉकी कोच, डॉक्टर विनीत त्यागी राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी ,डॉ वीरोत्तम तोमर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, आशीष यादव सचिव, अप्सरा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

सपा के खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में उठी आवाज

मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने भामाशाह स्टेडियम विक्टोरिया पार्क में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी खिलाडि़यों की प्रतिभा खोज की खामियों व खिलाडि़यों की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता व पक्षपात, स्पो‌र्ट्स एकेडमी की सीमित संख्या व खिलाडि़यों के लिए खेल में अभ्यास उपकरणों की कमी को लेकर खिलाडि़यों की आवाज उठाएगी। इस मौके पर शहर विधायक रफीक अंसारी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला महासचिव संजीव यादव, योगेश वर्मा, विपिन मनोठिया आदि मौजूद रहे।

सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता मैच

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती की ओर कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में बास्केटबाल की जिला स्तरीय प्रतियागिता हुई। इसमें सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने सेंट थामस स्कूल की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सेंट जोंस ने रोचक मुकाबले में 46-37 से शिकस्त दिया। मेरठ दक्षिण के विधायक डा। सोमेंद्र तोमर, क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डा.संदीप त्यागी व जिला अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी।

Posted By: Inextlive