शाम छह बजे मेरठ पहुंचा पाíथव शरीर माता-पिता व बहनों ने पहले पहचानने से इनकार, शरीर देखने के बाद माने

Meerut। असम के कोकराझाड़ में फॉरवर्ड ऑपरेशन की ट्रे¨नग के दौरान गुरुवार रात पहाड़ी से गिरकर शहीद हुए लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी का शनिवार को मेरठ में कंकरखेड़ा में न्यू नंद पुरी स्थित रामबाग श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। शहीद के पिता केपी सिंह ने बेटे की शहादत को सलामी देते हुए मुखाग्नि दी। बाईपास पर सिल्वर सिटी स्थित घर से ही शहीद की अंतिम यात्रा में स्थानीय और आस-पास के लोग शामिल हुए। शहीद ले। आकाश के सिखलाई रेजिमेंट के कमान अधिकारी कर्नल प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने किया सैल्यूट

गुवाहाटी में सैन्य सम्मान के बाद शहीद ले। आकाश का पाíथव शरीर सुबह 11 बजे असोम से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे कानपुर में हाल्ट हुआ। वहां से करीब तीन बजे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली कैंट में भी उन्हें कर्नल ऑफ द रेजिमेंट जनरल एमएम नारावने की ओर से पुष्प गुच्छ चढ़ाया और सैन्य अधिकारियों ने गन सैल्यूट दिया। वहां से शाम करीब छह बजे शहीद के पाíथव शरीर को लेकर सेना के जवान मेरठ पहुंचे। मेरठ पहुंचने के बाद स्वजनों और आस-पास के लोगों ने बिना शहीद को दिखाए उसकी पहचान करने को तैयार नहीं हुए। चेहरा दिखाने के बाद सभी ने पहचानने से इनकार कर दिया और कहां कि वह ले। आकाश नहीं हैं। पिता केपी सिंह, माता कमलेश और दोनों बहनों शिवानी व प्रियंका ने अन्य लोगों के साथ शरीर के चोट दिखाने की मांग की। कहां कि घटनाक्रम की जो जानकारी उन्हें प्रदान की गई, चोट उससे अलग कहानी बयां कर रहे हैं।

सेना के अधिकरियों ने समझाया

सेना के अधिकारियों के काफी समझाने और शहीद ले। आकाश का चेहरा व पांव दिखाने के बाद स्वजन माने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इस दौरान करीब सवा घंटे से अधिक समय तक शहीद का शव घर के बाहर ही रहा जहां उनके अंतिम दर्शन को लोग उमड़ रहे थे। मेरठ में पुलिसकर्मियों और स्वजनों ने सलामी दी। जिसके बाद पाíथक शरीर कंकरखेड़ा की न्यू नंदपुरी स्थित श्मशान घाट पर ले गए, जहां पिता केपी सिंह ने मुखाग्नि दी।

युवा मोर्चा ने किया नमन

असम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नमन किया। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने हाथ जोड़कर नमन करते हुए श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर नितिन वर्मा, दीपक गुप्ता, कुशल गिरी, गौरांग शर्मा, मोहन आदि शामिल रहे।

Posted By: Inextlive