कोरोना के मामले बढ़ने के बाद फिर से मास्क की बढ़ी डिमांड

500 मास्क रोजाना बनाने का दिया गया है टारगेट

10 मास्क दिए जाएंगे जेल में बंदियों को शुरूआत में

Meerut। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर से मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में मास्क तैयार किए जा रहे है। फिलहाल तो अपनी जेल के बंदियों और कैदियों के लिए मास्क तैयार हो रहे हैं। इसके बाद आसपास की जेलों के साथ-साथ दूसरे जेलों में मास्क तैयार होंगे। जेल में एक बंदी को पहले चरण में दस मास्क दिए जाएंगे, जिसके बाद दूसरे जेलों में मास्क की पूर्ति की जाएगी।

कोरोना का बढ़ा ग्राफ

मेरठ में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़ समेत कई जेलों से मास्क को लेकर चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में अधिक डिमांड आ रही है। लिहाजा मास्क तैयार किए जा रहे हैं। एक बंदी को शुरूआत में दस मास्क देने के लिए तेजी से मास्क तैयार किए जा रहे है। इसके बाद अन्य जेलों के लिए मास्क बनाकर भेजे जाएंगे। जेल अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन के आदेश का इंतजार है, इसके बाद मार्केट के लिए मास्क प्रशासन को तैयार करके दिए जाएंगे।

दो हजार बंदी और कैदी

मेरठ जेल में ढाई हजार बंदियों और कैदियों की कैपिसिटी है। वर्तमान में जेल में दो हजार बंदी है। जिनके लिए मास्क तैयार हो रहे है। यहां के एक बंदी को शुरूआत में नए दस-दस मास्क दिए जाएंगे। जिसके बाद आसपास की जेलों की पूर्ति होगी।

जेल में सेनेटाइजेशन पर जोर

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में कोरोना के रोकथाम के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे है। सुबह और शाम दोनो समय सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।

जेल में मास्क दोबारा से बनाए जा रहे है। पहले अपनी जेल की जरूरत को पूरा करने के लिए मास्क तैयार किए जा रहे है। जिसके बाद आसपास की जेलों के लिए मास्क को तैयार किया जाएगा। इसके बाद मार्केट के लिए मास्क प्रशासन के आदेश पर तैयार किए जाएंगे।

बीडी पांडे

जेल सुप्रीटेंडेंट, चौधरी चरण सिंह जिला कारागार, मेरठ

Posted By: Inextlive