30 और 31 मई को बारिश के बन रहे आसार

39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया शुक्रवार को अधिकतम तापमान

Meerut। बीते दिनों हुई बारिश के बाद फिर से मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को तापमान बढ़ने के कारण लोग परेशान रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नार्मल से एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की रफ्तार भी 7 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है।

दो दिन बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। इस कारण 30 और 31 मई के अलावा एक मई को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

20 जून तक मानसून

डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि छह जून के बाद केरल में मानसून पहुंचेगा, लिहाजा 20 जून के आसपास वेस्ट यूपी में मानसून आने की उम्मीद है।

Posted By: Inextlive