आज पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना भी रहेगी गर्मी

आठ से 11 जुलाई तक झमाझम बरसेंगे बादल, 25.6 एमएम तक बारिश के आसार

Meerut। गर्मी की मार रोजाना लोगों को बेहाल कर रही है। मंगलवार को गर्मी के साथ उमस और हवा के न चलने से लोगों पसीना-पसीना हो गए। मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से दो डिग्री हाई था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से एक डिग्री हाई था।

25 एमएम बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आठ जुलाई तक गर्मी और उमस का प्रकोप बना रहेगा। हालांकि नौ जुलाई को मौसम करवट ले सकता है, ऐसी संभावना भी मौसम विभाग जता रहा है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग नौ जुलाई को 25 एमएम बारिश होने के आसार भी जता रहा है। गौरतलब है कि मानसून की लेटलतीफी के चलते लोगों को जुलाई की गर्मी सता रही है।

40 के पार पारा

मौसम वैज्ञानिक उदय प्रताप शाही के अनुसार आज यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान के भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना बन रही है। सात जुलाई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, आठ जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, नौ जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के आसार भी बन रहे हैं।

आठ से मानसून एक्टिव

मौसम वैज्ञानिक उदय प्रताप शाही के अनुसार आठ जुलाई को मानसून एक्टिव हो सकता है। जिसके चलते आठ जुलाई को 3.9 एमएम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं नौ जुलाई को मानसून की गति तीव्र होने के आसार हैं। जिसके बाद नौ जुलाई को 25.1 एमएम बारिश, 10 जुलाई को 36 एमएम बारिश और 11 जुलाई को 25.6 एमएम बारिश होने की संभावना भी बन रही है।

डेट - बारिश

नौ जुलाई - 25.1 एमएम बारिश

10 जुलाई - 36 एमएम बारिश

11 जुलाई - 25.6 एमएम बारिश

डेट - अधिकतम तापमान

सात जुलाई - अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

आठ जुलाई - अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस

नौ जुलाई - अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

10 जुलाई - अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

Posted By: Inextlive