लॉक डाउन में फंसा पाìकग ठेका
नगर निगम ने दूसरी बार बढ़ाई टेंडर की तारीख, अब 30 जुलाई हो होगा टेंडर
शहर में संचालित हो रही अधिकतर अवैध पाìकग Meerut। शहर में वाहन पाìकग की समस्या को देखते हुए और निगम की आय बढ़ाने के लिए शहर के पाìकग एरिया की संख्या में बढ़ोत्तरी कर टेंडर क्या आमंत्रित किए अब ठेकेदारों ने ठेका लेने से कदम पीछे हटा लिए हैं। लॉक डाउन में अधिकतर बाजार, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों आवाजाही काफी कम है ऐसे में अपने नुकसान को देखते हुए पाìकग ठेकेदार भी महंगा ठेका लेने से कतरा रहे हैं। इसके चलते निगम अब अपने रेट रिवाइज कर दोबारा टेंडर खोलने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि इस निगम को तीसरी बार पाìकग का ठेका दो दर्जन पाìकगदरअसल हर साल निगम 17 के करीब जगह पर निगम अपनी पाìकग का ठेका संचालित करता था। लेकिन हर साल अवैध पाìकग की समस्या को देखते हुए इस बार निगम ने जगह पर पाíकंग स्थल की संख्या बढ़ाकर इस साल 24 पाìकग स्थल बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए बकायदा मार्च माह में टेंडर मांगे गए थे लेकिन लॉक डाउन के कारण ठेका नहीं छोड़ा जा सका। इस माह दूसरी बार निगम ने यह कवायद शुरु की, लेकिन दूसरी बार 24 जुलाई को टेंडर में ठेकेदार शामिल नही हुए। लॉक डाउन में नुकसान के डर से ठेकेदारों टेंडर में शामिल नही हुए। इसके देखते हुए नगर निगम ने 30 जुलाई को तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया का आयोजन किया है। ताकि पाìकग की नई व्यवस्था चालू की जा सके।
आबूनाले पर बनेगी पाìकग इस बार नगर निगम शहर के सबसे प्रमुख बेगमपुल चौराहे के पास आबूनाले पर बने स्लैब को पाìकग स्थल बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए बकायदा योजना तैयार कर ली है। इसमें एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के निवास के सामने आबूनाला एक पर बने पक्के स्लैब पर वाहन पाìकग बनाई जाएगी। इस नाले पर लगभग 200 मीटर के एरिए पर पक्का स्लैब है। इस पर तीन तरफ से रेलिंग से कवर कर पाìकग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही इस पर वाहन चढ़ाने के लिए चार रैंप बनाए जाएंगे। इस जगह पाìकग स्थल बनने से बेगमपुल, आबूलेन और लालकुर्ती बाजार में रोजाना आने वाले सैकड़ों वाहनों के लिए एक बड़ी पाìकग समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा कई और नए स्थानों पर भी वाहन पाìकग शुरू करने योजना पर निगम काम कर रहा है। बढ़ रही अवैध पाìकगनए पाìकग का ठेका भले ही छूटने में देरी हो रही लेकिन शहर में पाíकग स्थल की संख्या कम नही हो रही है। शहर में लगातार अवैध पाìकग की संख्या बढ़ती जा रही है। निगम के रिकार्ड में अभी तक करीब शहर में 16 स्थानों पर अवैध वाहन पाìकग चिह्नति हुई है। हालांकि इनमें से अधिकतर प्लाज, शॉपिंग मॉल और कॉम्पलैक्स में बतौर निजी पाìकग संचालित हो रही है। ऐसे में शहर में पाìकग के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है।
इन स्थानों पर होगी वाहन पाìकग शॉपरिक्स मॉल, दिल्ली रोड वोडाफोन एचडीएफसी बैंक वेस्ट एंड रोड आबूनाला एक के पक्के स्लैब पर तिलकहॉल पुस्तकालय घंटाघर मूलचंद शर्बती देवी अस्पताल युग हॉस्पिटल सूरजकुंड पार्क कैलाशी हॉस्पिटल कंकरखेड़ा एक्सिस बैंक मंगलपांडे नगर कचहरी का पूर्वी भाग लोकप्रिय हॉस्पिटल, गढ़ रोड धनवंतरी हॉस्पिटल, साकेत सिटी हॉस्पिटल, हापुड़ रोड गढ़ रोड पर एचडीएफसी बैंक यूनियन बैंक शोरूम के सामने आरपीजी टॉवर यूनिवíसटी रोड गढ़ रोड सैमसंग मोबाइल सíवस सेंटर के सामने विशाल मेगा मार्ट आइआइएमटी गंगानगर पाìकग के लिए टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार शामिल नहीं हो पाए थे इसलिए अब दोबारा 30 जुलाई को टेंडर आमत्रित किए गए हैं। इसके बाद पाìकग का ठेका छोड़ा जाएगा।ब्रज पाल सिंह, सहायक नगरायुक्त