आला अधिकारियों ने किया कंट्रोल समेत सेनेटाइजेशन अभियान का किया निरीक्षण

कंट्रोल रूम में आ रहीं शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली

Meerut। शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम सोमवार को नगर निगम के आला अधिकारियों ने शहर के हॉट स्पॉट जोन व अन्य स्थानों पर सेनेटाइजेशन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कंकरखेड़ा और सूरजकुंड का निरीक्षण कर कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली।

नहीं होगी कमी

नगर आयुक्त मनीष बंसल के निर्देशों के मुताबिक सेनेटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य देख रहे सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने सूरजकुंड डिपो के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम पर आई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। साथ ही यह भी जानकारी ली कि कितनी मात्रा में सोडियम हाइपोक्लोराइट टैंकरों में मिलाया जा रहा है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त ने शहर के सेनेटाइजेशन के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट की कमी ना करने का आदेश दिया।

सेनेटाइजेशन का निरीक्षण

इसके बाद सहायक नगर आयुक्त ने सूरजकुंड डिपो के जोनल सेनेटरी ऑफिसर अरूण खरखोदिया के साथ सुभाष नगर वार्ड 29, कसेरू बक्सर वार्ड 24, यशोदा कुंज कॉलोनी, मवाना रोड, गंगानगर व मंगल पांडे नगर में हो रहे सेनेटाइजेशन का निरीक्षण किया। सहायक नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों से बात कर सेनेटाइजेशन की जानकारी ली।

कंकरखेड़ा डिपो का निरीक्षण

सहायक नगर आयुक्त ने कंकरखेड़ा डिपो के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और शिकायतों के निस्तारण किए जाने की जानकारी ली। इसके बाद डिपो प्रभारी विनोद सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विपिन कुमार और प्रवेश कुमार के साथ शहर में चल रहे सेनेटाइजेशन अभियान का निरीक्षण किया और वार्ड 21 में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया।

कैंट में भी शुरू अभियान

बीती एक मई से कैंट बोर्ड खुल गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए विभाग ने सेनेटाइजेशन अभियान शुरु किया है। बीते शनिवार को चार, पांच, दो व एक वार्ड को सेनेटाइज किया गया था। सोमवार को विभाग की ओर से वार्ड छह, तीन, सात व आठ वार्ड को सेनेटाइज किया गया। इसके अलावा विभाग की ओर से डोर टू डोर सेनेटाइजेशन शुरू होगा।

घरों में सेनेटाइजेशन

बुधवार से घरों को सेनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके साथ ही कैंट बोर्ड ऑफिस को भी सेनेटाइज किया जाएगा। वहीं विभाग में एंट्री करने के लिए भी पहले सेनेटाइज होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अनावश्यक तौर पर एंट्री पर बैन है।

कर्मचारियों से कर रहे है अपील

कैंट बोर्ड के गेट पर सेनेटाइजेशन और मास्क पहनने पर ही एंट्री दी जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों को ग्लब्स पहनकर ही काम करने के निर्देश हैं। सेनेटरी इंचार्ज वीके त्यागी ने बताया कि सभी वार्डो में सेनेटाइजेशन शुरू हो गया है। वहीं, सीईओ नवेंद्र नाथ ने कर्मचारियों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। इसके अलावा कर्मचारियों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने के लिए भी कहा जा रहा है।

Posted By: Inextlive