ऐप तक डाउनलोड कराने में फिसड्डी
3800 स्वच्छता ऐप ही डाउनलोड करा सका है निगम
36000 ऐप डाउनलोड कराने हैं 31 जनवरी तक अपने ही कर्मचारियों से एप डाउनलोड नहीं करा पा रहा निगम Meerut। स्वच्छता ऐप डाउनलोड कराने में नगर निगम के पसीने छूट रहे हैं। हालात यह है कि एक माह बीतने के बाद भी निगम महज 3800 स्वच्छता ऐप ही डाउनलोड कर पाया है, जबकि निगम को 31 जनवरी तक 36 हजार ऐप डाउनलोड कराने हैं। जनवरी का आधा महीना बीत चुका है। ऐसे में शेष बचे महज 14 दिनों में ऐप डाउनलोड कराने का लक्ष्य कैसे पूरा कर सकेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में ऐप डाउनलोड कराने के भी नंबर होंगे। कर्मचारी भी अंजाननगर निगम अभी तक अपने कर्मचारियों से ही ऐप डाउनलोड नहीं करा पाया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निगम में करीब पांच हजार कर्मचारी है। जबकि 3800 ऐप ही निगम अभी तक डाउनलोड करा पाया है।
ब्रांड एंबेसडर नहीं आ रहे कामनगर निगम ने स्वच्छता अभियान के लिए शहर में चार ब्रांड एंबेसडर बना रखे हैं। जोकि स्कूलों में जाकर स्वच्छता ऐप डाउनलोड कराने और स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी दे रहे हैं। बावजूद इसके ऐप डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। उनकी अपील भी कोई काम नहीं कर पा रही है।
नगर निगम ऐप डाउनलोड करा रहा है। इसके लिए पार्षदों की भी एक बैठक बुलाई गई है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता ऐप डाउनलोड हो सके। 36,000 का टारगेट हम पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। मनोज कुमार त्रिपाठी, नोडल अधिकारी, स्वच्छता सर्वेक्षण