3 से 5 अक्टूबर तक होगा पदाधिकारियों का नामांकन

Meerut। नवीन सब्जी मंडी व्यापार संघ के चुनाव को लेकर भूषण शर्मा की अगुवाई वाले गुट की तैयारियां पूरी हो गई है। भूषण शर्मा गुट ने 10 अक्टूबर को चुनाव कराने की घोषणा की है, जबकि वर्तमान अध्यक्ष अशोक सोनकर इस चुनाव के पक्ष में नही है।

अधिकारी हुए नामित

इस संबंध में मंगलवार को नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति के पदाधिकारियों की बैठक मंडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने 10 अक्टूबर को चुनाव कराने के लिए पांच चुनाव अधिकारी नामित कर चुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी। इन चुनाव अधिकारी में हाजी हनीफ, सुनपत फौजी, संदीप गुप्ता, सोमदत्त सैनी और महेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव के लिए 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और 6 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापिसी होगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को चुनाव आयोजित किया जाएगा।

व्यापारियों में तनातनी

नवीन सब्जी मंडी के चुनाव पिछले चार साल से नहीं हुए हैं। ऐसे में चार साल से अध्यक्ष पद पर अशोक सोनकर और महामंत्री सरफराज समेत 16 सदस्यीय कार्यकारिणी काम कर रही है। लेकिन अब मंडी के अन्य व्यापारी भी नई कार्यकारिणी के गठन की मांग कर चुनाव कराना चाह रहे हैं लेकिन पूर्व अध्यक्ष गुट इस चुनाव के पक्ष में नही है। ऐसे में मंडी में अब दो गुट बन चुके हैं। एक गुट के व्यापारी इस चुनाव को समर्थन नही दे रहे हैं वहीं दूसरा गुट चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर चुका है।

मंडी के विकास के लिए जरुरी है कि नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिले। चार साल से एक ही अध्यक्ष व महामंत्री बने हुए है नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।

भूषण शर्मा,

Posted By: Inextlive