-30 जनवरी को आगरा में महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता होगी

-23 जनवरी से पुरुषों की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नोएडा में होगी

Meerut : सीसीएसयू के रुस्तम-ए-जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम की नौ महिला पहलवानों का चयन स्टेट टीम में हुआ है। कोविड के कारण हुए लॉकडाउन के बाद पहली बार सीनियर उत्तर प्रदेश पुरुष और महिला कुश्ती टीम में चयन के लिए 16 जनवरी से 18 जनवरी तक गोंडा के नंदी नगर में ट्रायल किया गया। जिसमें मेरठ के नौ पहलवानों का चयन किया गया है।

इस साल दो प्रतियोगिताएं

करीब एक साल के बाद नेशनल की कोई कुश्ती प्रतियोगिता होने जा रही है। कोरोना की वजह से 2020 में कोई प्रतियोगिता नहीं हुई। इस साल दो नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता होगी।

इनका हुआ सेलेक्शन

यूनिवर्सिटी से जिन पहलवानों का चयन किया गया है, उनमें 50 किलो भार वर्ग में निशा तोमर, 53 किलो भार वर्ग में दीक्षा तोमर, 55 किलो भार वर्ग में इंदु तोमर, 62 किलोग्राम भार वर्ग में बबीता रानी, 65 किलोग्राम में साक्षी शर्मा,68 किलोग्राम में रजनी, 50 किलो भार वर्ग में दिव्या तोमर, 72 किलोग्राम में मनु तोमर और 50 किलो वर्ग में शीतल तोमर हैं। यह सभी पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पुरुषों की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नोएडा में आयोजित होगी। जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता आगरा में 31 जनवरी 30 जनवरी से शुरू होगी। मेरठ से सभी महिला मल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं।

पदक की उम्मीद

इन खिलाडि़यों के चयन पर जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता और कल्याण सिंह ने बधाई दी है। कुश्ती कोच डा। जबर सिंह सोम का कहना है की सभी महिला मल बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। इनसे पदक की पूरी उम्मीद है।

Posted By: Inextlive