Meerut। शुक्रवार को जिले में नए मिले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 से नीचे गया। ऐसा लंबे अरसे बाद हुआ है। शुक्रवार को 99 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव रही। हालांकि, मौतों का क्रम नहीं टूटा और दो लोगों ने इस बीमारी से अपनी जान गंवाई।

100 से ज्यादा डिस्चार्ज

शुक्रवार को 100 से ज्यादा लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी और उन्हें डिस्चार्ज किया गया। उधर, होम आइसोलेशन में अभी भी 781 कोरोना मरीजों को रखा गया है।

ज्यादातर हाउसवाइफ

शुक्रवार को सामने आई कोरोना संक्रमितों की सूची में से अधिकतर हाउसवाइफ और स्टू़डेंट्स शामिल हैं। 25 हाउसवाइव्स और 21 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। अन्य संक्रमितों में पुलिसकर्मी, बैंकर, सर्विसमैन आदि शामिल हैं। साकेत, पुलिसलाइन, शिव शक्तिनगर, ब्रह्मपुरी, कमलानगर आदि स्थानों से संक्रमित पाए गए हैं।

दो की मौत

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की जान गई। मरने वालों में 45 वर्षीय महिला इंदिरा नगर की रहने वाली थीं, जबकि 56 साल के पुरुष गांव सियाल निवासी थे।

Posted By: Inextlive