डेयरी अभियान के लिए इंतजार करते रहे अधिकारी

अब 23 अगस्त को पुलिस फोर्स के साथ हटाई जाएंगी डेयरियां

Meerut । एक बार नगर निगम के लिए डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाना मुसीबत का सबब बनता जा रहा है कई बार नोटिस के बाद भी डेयरियां शहर से बाहर जाने को तैयार नही है और डेयरियों पर एक्शन लेने के लिए निगम को पुलिस बल नही मिल पा रहा है। ऐसे में बिना पुलिस बल के खुद निगम के कर्मचारी भी डेयरी अभियान में शामिल होने से इंकार कर रहे है। इस कारण से शुक्रवार को भी निगम की टीम को एक बार फिर बिना अभियान के ही वापस लौटना पड़ा। अब 23 अगस्त को निगम डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाएगा।

नगरायुक्त नही मिला फोर्स

नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा शुक्रवार को डेरियों के खिलाफ मकबरा घोसियाना, डिग्गी आदि इलाकों में बड़ा अभियान चलाया जाना था। सुबह से ही निगम के आला अधिकारी और प्रवर्तन दल अभियान के लिए तैयार था। लेकिन फोर्स ना मिलने की वजह से अभियान स्थगित करना पड़ गया। नगरायुक्त डॉ अरविंद कुमार चौरसिया पूरे नगर निगम के अमले के साथ डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए तैयार थे और निर्धारित समय 3 बजे चार कैटल कैचर और प्रवर्तन दल की टीम के साथ केसर गंज पुलिस चौकी पर पहुंच गए। लेकिन आधा घंटा इंतजार के बाद भी जब फोर्स नही मिला तो नगर आयुक्त ने एसएसपी अजय साहनी से बात की। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे फोर्स की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को अभियान स्थगित कर दिया गया। इस दौरान मौके पर चार कैटल कैचर के साथ सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान, जोनल प्रभारी वाहन डिपो गजेंद्र सिंह जयद्रथसिंह, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, लेफ्टिनेंट जसवंत तोमर, प्रवीण कुमार पूरे प्रवर्तन दल के साथ मौजूद रहे।

अब रविवार को होगा अभियान

गौरतलब है कि अभियान के पहले करीब 40 से 45 डेयरी संचालकों को डेयरियां खाली करने की चेतावनी दी जा चुकी है। आरसीबी जारी कर दी गई है बावजूद इसके पशु पालकों ने अपने पशुओं को शहर से बाहर शिफ्ट नहीं किया है इसी को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने डेयरी हटाने का निर्णय लिया है। अब यह अभियान 23 अगस्त को दिन रविवार सुबह 11 बजे चलाया जाएगा।

Posted By: Inextlive