डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद बदन सिंह बद्दो को गिरफ्तार नहीं कर सकी मेरठ पुलिस

एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, मेरठ पुलिस सभी यूनिट पूरी तरह हो गई फेल

बदन सिंह बद्दो का आर्थिक नुकसान कर रही है मेरठ पुलिस

Meerut । ढाई लाख रुपये का ईनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो 21 महीने बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने पहले कुर्की की, फिर ध्वस्तीकरण किया लेकिन बद्दो कब पकड़ा जाएगा, इसका जवाब मेरठ पुलिस के पास नहीं है। बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के प्रयास भी अब पुलिस ने छोड़ दिए है। कई दिन बीत गए है पुलिस ने बद्दो की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी नहीं दी है। बदन सिंह बद्दो फरार चल रहा है, पिछले साल फेसबुक पर उसने फोटो भी अपलोड किया था, लेकिन बद्दो का कोई सुराग नहीं लग सका है।

28 मार्च 2019 में कुख्यात बदन सिंह बद्दो फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से गाजियाबाद में पेशी पर आया था। पेशी के बाद पुलिसकíमयों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल में पहुंचा था। इस संबंध में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी निगरानी में तैनात फतेहगढ़ पुलिस के दारोगा देशराज त्यागी, संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर व भूपेन्द्र सिंह को जेल भेजा था, जिनको जमानत मिल चुकी है। पुलिसकíमयों के अलावा बद्दो के सहयोगी एहतेशाम इलाही, जवाहरलाल व शिशुपाल उर्फ बंटी, व्यापारी सोनू सहगल, लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी व करन पब्लिक स्कूल के निदेशक भानू और पपीत बड़ला को भी जेल जाना पड़ा था। अधिकतर आरोपी जमानत पर छुट चुके है। इस मामले में बद्दो का बेटा सिकंदर भी वांछित चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के घर की सात दिसंबर को कुर्की की। जिसके बाद गुरुवार को ध्वस्तीकरण कर दिया गया। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि मुख्य आरोपी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो कब पुलिस के शिकंजे में आएगा। बेटा सिकंदर भी फरार चल रहा है। पुलिस के पास जवाब नहीं है कि आखिरकार बदन सिंह बद्दो पुलिस के शिकंजे में कब आएगा।

बदन सिंह बद्दो को गिरफ्तारी के लिए भी हम पूरा प्रयास कर रहे है। कई टीमें इस पर वर्क कर रही है। उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई हमारे द्वारा की जा रही है। बद्दो पर आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अजय साहनी

एसएसपी

Posted By: Inextlive