अब मतदाताओं को खंगालेगा निगम
-जल्द शुरू होगा मतदाता पुनर्रीक्षण का कार्य
-अब तक 260 वार्ड, 1256 पोलिंग बूथ, होगा फेरबदल मेरठ: आपत्तियों के निस्तारण के बाद नगर निकाय मतदाताओं को खंगालने का काम शुरू करेंगे। संशोधित मतदाता सूची का 31 मई तक चुनाव आयोग कराएगा। जिला प्रशासन ने मतदाता पुनर्रीक्षण के कार्य के लिए निगम को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। नवीन परिसीमन के बाद मेरठ में 10 वार्ड बढ़ेंगे तो वहीं 3 नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में शामिल होंगी। अभी तक नगर निगम में 10 लाख से अधिक वोट्स हैं, इसी सूची को रिवाइज किया जा रहा है। फिलहाल 260 वार्ड के 1256 पोलिंग बूथ मतदान के लिए तैयार हैं। अब तक निकाय वोटर्स नगर निगम, मेरठ 1031028 नगर पालिका, सरधना 46328नगर पालिका, मवाना 64922
नगर पंचायत, करनावल 9803
नगर पंचायत, परीक्षितगढ़ 15664 नगर पंचायत, लावड़ 16699 नगर पंचायत, हस्तिनापुर 21215 नगर पंचायत, सिवालखास 15812 नगर पंचायत, बहसूमा 9815 नगर पंचायत, खरखौदा 10785 नगर पंचायत, दौराला 14860 नगर पंचायत, फलावदा 15104 नगर पंचायत, किठौर 18872नोट-हर्रा, खिर्वा और शाहजहांपुर 3 नई नगर पंचायतों का गठन होने के बाद मतगणना का कार्य आरंभ होगा।
--- नवीन परिसीमन में आ रही आपत्तियों और रैपिड सर्वे के बाद मतगणना पुनर्रीक्षण कार्य आरंभ किया जाएगा। 31 मई तक पुनर्रीक्षण कार्य पूर्ण करना होगा। दिनेश चंद्र, एडीएम, प्रशासन