श्मशान घाट में लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या
सूरजकुंड श्मशान घाट में निगम ने व्यवस्था तो बना दी, पर जगह अभी भी कम
47 शवों का अंतिम संस्कार हुआ शुक्रवार को सूरजकुंड में 19 का देहांत कोविड-19 बीमारी से हुआ था श्मशान घाट में लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या जगह की कमी से जमीन पर जलाने पड़ रहे हैं शवMeerut। कोरोना संक्रमण के कारण शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने के बजाए तेज गति पकड़ता जा रहा है। इसका नजारा रोज शहर के श्मशान घाटों मे देखने को मिल रहा है। सूरजकुंड श्मशान घाट की हालत यह हो चुकी है कि यहां प्लेटफॉर्म खाली नहीं हो रहे हैं और लोगों को संस्कार के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है, इसके बावजूद जगह तक नसीब नही हो पा रही है और शवों को खुले आसमान के नीचे जलाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के प्रति अभी तक कोई नहीं संभला है, तो सूरजकुंड घाट उसकी आंखें खोलने के लिए काफी है।
व्यवस्था मिली, जगह नहींशहर के प्रमुख सूरजकुंड श्मशान घाट का इन दिनों नजारा रोज शहर के लोगों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नही हो रहा है। श्मशान घाट पर व्यवस्थाओं का जिम्मा शुक्रवार से नगर निगम के अधिकारियों ने संभाल लिया उसके बाद शमशान घाट व्यवस्था तो बनी लेकिन शवों को अंतिम संस्कार की जगह फिर भी उपलब्ध नही हो पाई।
47 शवों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सूरजकुंड श्मशान घाट पर सुबह से ही शवों के आने का सिलसिला शुरु हो गया था। हालत यह रही कि शाम 6 बजे तक 47 शवों का दहन संस्कार किया जा चुका है और लगभग 5 शवों के लिए इंतजार किया जा रहा था। खुले में फर्श पर संस्कार इस दौरान घंटों मृतकों के परिजन अपनों के शव के अंतिम संस्कार के इंतजार में शव लेकर बैठे रहे। लेकिन उसके बाद भी जगह की कमी के कारण खुले फर्श पर ही शवों को जलाया गया। शुक्रवार को घाट पर इतने अधिक शव थे कि बरसात रुकने तक का इंतजार नही किया जा रहा था शवों की कतारों के कारण खुले मैदान में बरसात के साथ ही शवों के दहन की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। तय रेट पर बिका सामाननगर निगम के आंकडों के अनुसार शाम छह बजे तक 47 शवों में से 19 कोरोना पॉजीटिव मरीजों के शव थे। नगर निगम के राजस्व निरीक्षकों की निगरानी में निगम द्वारा निर्धारित रेट पर शवों का अंतिम संस्कार व सामग्री की बिक्री की गई।
हुआ सेनेटाइजेशन इस दौरान नगर निगम द्वारा सूरजकुंड श्मशान घाट को सेनेटाइज कराया गया। लोगों के बैठने की जगह से लेकन मेन एंट्री गेट, मंदिर, पूजन स्थल, आदि सभी जगह सेनेटाइजेशन किया गया। लोगों से दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की अपील की गई।