आई एक्सक्लूसिव

- एग्जाम में मंगलयान व स्वच्छता अभियान पर आएंगे सवाल

- 9वीं, 11वीं क्लास के लिए ओपन टेक्स्ट बेस्ड असेसमेंट शुरू

Meerut सीबीएसई बोर्ड ने 9वीं-क्क्वीं के ओपन टेक्स्ट बेस्ड असेसमेंट स्कीम शुरु की थी। इसमें फाइनल एग्जाम में तीन महीनें पहले स्टूडेंट्स को टेक्स्ट मैटीरियल दिया जाता हैं, जिसमें केस स्टडीज होती है। केस स्टडीज पर बेस्ड क्0 मा‌र्क्स के क्वेश्चन दिए जाते हैं। इस केस स्टडी में इस बार स्टूडेंट्स मंगलयान और स्वच्छ भारत अभियान की भी पढ़ाई करने वाले है। इस एग्जाम में अधिकतर सवाल प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए अभियान से संबंधित सवालों को ही शामिल किया जा रहा है।

बाहर की जानकारी

इसबार का जारी टेक्स्ट मैटिरियल पिछले साल के मुकाबले बिल्कुल अलग ही थीम पर है। स्टूडेंट्स को ओटीबीए मटीरियल के जरिए किताबों से बाहर की दुनिया दिखाने की कोशिश की गई है। करंट अफेयर्स के टॉपिक्स को शामिल किया गया है। क्लीन इंडिया कैंपेन को खास जगह मिली है। इस कैंपेन को अब सीबीएसई ने एग्जामिनेशन सिस्टम में भी शामिल किया है। 9 वीं के स्टूडेंट्स को क्ल्ीन इंडिया कैंपेन के बेस्ड टेक्स्ट मैटिरियल को पढ़ना होगा। बोर्ड अधिकारियों का कहना हैकि जितने टॉपिक्स हैं, वे सब कोर्स की किताबों से बाहर के ही हैं।

अभियान के सवाल

ओटीबीए की बेटेज क्0 मा‌र्क्स की होगी। क्लीन इंडिया कैंपेन में स्टूडेंट्स को तीन कैरेक्टर के जरिए यह बताया गया है कि फैक्ट्री बेस्ट में पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा है। टाइफाइड, मलेरिया जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके अलावा घर व स्कूल-कॉलेज तक यह कैम्पेन कैसे पहुंचाया जा सकता है। मंगलयान की सक्सेस स्टोरी भी ओटीबीए का खास हिस्सा है। सीबीएसई ने तेल की कीमतों से जुडे़ सवालों को भी पढ़ाई में शामिल किया है। ग्राफिक्स व कॉर्टून के जरिए से विकासशील देशों का क्या असर होता है, यह भी बताया गया है।

किसानों के हालात पर सवाल

अतिथि देवों भव के मैसेज के साथ बताया गया है कि देशों में हर साल कितने विदेशी टूरिस्ट आ रहे हैं। भारत को कितनी विदेशी मुद्रा मिल रही है। पर्यावरण से जुडे़ मुद्दे इस बार भी ओटीबीए में शामिल है। देश में किसानों की क्या हालत हैं, इस पर भी स्टडी मटीरियल तैयार किया गया है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इसबार ओटीबीए में नया एक्सपेरिमेंट किया गया है। स्टूडेंट्स को टेक्स्ट मैटिरियल के जरिए काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

अलग होगी जानकारी

इसी तरह की स्टडी पर बेस्ड क्वेश्चन कॉम्पिटिटिव एग्जाम में भी आते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को स्कूल से ही कॉम्पटीटिव एग्जाम की तैयारी का मौका भी मिल रहा है। बोर्ड ने तय किया है कि ओटीबीए में कोर्स की किताबों से बिल्कुल अलग सवाल पूछें गए है। इस बार स्टूडेंट्स को बहुत कुछ खास सीखने को मिलने वाला है।

ओटीबीए एग्जाम में आने वाले इस बदलाव से स्टूडेंट्स को नॉलेज मिलेगी, जो उनके लिए बेहद फायदेमंद है। करंट अफेयर्स की नॉलेज बच्चों के लिए बेहद आवश्यक है।

- एचएम राउत

पि्रंसीपल दीवान पब्लिक स्कूल

सीबीएसई हरदम स्टूडेंट्स की नॉलेज के लिए व अवेयरनेस के लिए कुछ नया करता है। एग्जाम में भी अवेयरनेस कैंपेन से जुड़े सवालों के आने से स्टूडेंट्स को अच्छे कामों के लिए प्रेरित किया जाता है। इससे प्रेरणा व नॉलेज दोनो ही आती है।

- मनोज गोयल

सीनियर टीचर, ट्रांसलेम स्कूल

वाकई ही ये बेहद सराहनीय बात है कि सीबीएसई के ओपन बुक्स एग्जाम में इस तरह के नॉलेज वाले क्वेश्चन आते हैं। इससे बच्चों को नॉलेज मिलती है व जागरुकता भी आती है।

- डॉ। अशोक

प्रिंसीपल, द आर्यन स्कूल

Posted By: Inextlive