शहर में 2.55 लाख भवन स्वामी यूजर चार्ज के दायरे में

करीब तीन करोड़ रुपए की होगी ऑनलाइन वसूली

Meerut। नगर निगम प्रशासन ने यूजर चार्ज वसूली का क्रियान्वयन कर दिया है। शुक्रवार को महापौर सुनीता वर्मा को नगर आयुक्त डॉ। अर¨वद चौरसिया ने उनके आवास पर तीन सौ रुपये का पहला तिमाही बिल सौंपा। महापौर ने मौके पर ही ऑनलाइन भुगतान भी किया। इस दौरान मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा भी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि लोग यूजर चार्ज समय से दें ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर की जा सके।

कैश में भुगतान नहीं

नगर आयुक्त डॉ। अर¨वद चौरसिया ने बताया कि शहर में 2 लाख 55 हजार हाउस टैक्स देने वाले हैं। सभी को डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में तीन माह का यूजर चार्ज बिल दिया जा रहा है। पहली तिमाही में करीब तीन करोड़ रुपये के बिल जारी किए जाएंगे। पूरे साल में लगभग 12 करोड़ के बिल जारी होंगे। यूजर चार्ज का कैश में भुगतान नहीं होगा। केवल ऑनलाइन भुगतान होगा। आरटीजीएस एवं आइसीआइसीआइ बैंक की 18 शाखाओं पर भी इसका भुगतान किया जा सकता है। अप्रैल माह से यूजर चार्ज लागू कर दिया गया था। अप्रैल, मई और जून के बिल एक साथ जारी किए गए हैं। 10 दिनों में सभी लोगों को बिल मिल जाएंगे।

ऐसे लगेगा यूजर चार्ज

नगर आयुक्त ने कहा कि गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक 200 वर्ग मीटर तक के मकान पर प्रतिमाह 80 रुपए और इससे अधिक क्षेत्रफल के मकान पर न्यूनतम 100 रुपए यूजर चार्ज निर्धारित किया गया है। किराएदार पर 50 रुपए, फ्लैट में रहने वालों पर 50 रुपए प्रतिमाह यूजर चार्ज निर्धारित किया गया है। वहीं दुकानदारों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर न्यूनतम 50 रुपए से 2000 रुपए तक यूजर चार्ज निर्धारित किया गया है।

गार्बेज फ्री सिटी स्टार रे¨टग और स्वच्छ सर्वेक्षण में 200 अंक यूजर चार्ज वसूली के थे। नगर निगम को इसमें शून्य अंक मिला है। वहीं शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था बेहतर करने के लिए लोगों को यूजर चार्ज देना होगा। यह अनिवार्य है।

डॉ। अर¨वद चौरसिया, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive