फेरी लगाकर करते थे घरों की रेकी
पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग के तीन गुर्गे दबोचे
ताला लगे घरों को बनाते थे अपना निशाना Meerut। क्राइम ब्रांच व लालकुर्ती पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन गुर्गो को दबोच लिया। यह जानकारी प्रेसवार्ता में एसएसपी राजेश कुमार ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि मुरादनगर निवासी मुखलाल, गाजियाबाद निवासी शेषनाथ और अलीगढ़ निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बनाते थे निशाना उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने कई घटनाओं में अपना नाम कबूला है। उनके पास से एक चोरी की टाटा इंडिगो गाड़ी भी बरामद हुई है। वह इस गाड़ी में सामान भरकर ले जाते थे। जिस घर में दिनभर ताला लगा रहता था, उसी घर को निशाना बनाते थे।