- बच्चा जेल में बन गई है बंदी किशोरों की खतरनाक टीम

- टीम में शामिल हैं खतरनाक गुनाह करने वाले बंदी किशोर

मेरठ: यहां सिर्फ राजा भैया की चलती है। राजा भैया से पंगा लेना किसी के लिए फायदे का सौदा नहीं हो सकता है। राजा भैया का साथ भी उन्हीं को मिलता है, जिसमें राजा भैया को काबिलियत नजर आती है। इन सबके बीच जेल में तैयार हो चुकी है एक खतरनाक टीम, जिसका कप्तान खुद राजा भैया है। हम इस खबर में सभी नाबालिगों के काल्पनिक नाम आपको बता रहे हैं।

राजा भैय्या: राजा भैया बच्चा जेल के खतरनाक गैंग का सरगना है। राजा राजस्थान से है, जिसने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजा के बिना किशोर कुछ भी नहीं कर सकते हैं।

मूसा: मूसा इस टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी है। जो हमेशा राजा भैया के साथ बना रहता है। कहा जाए तो राजा भैया का दायां हाथ है मूसा। मूसा जेल में अपने ही मालिक के कत्ल के इल्जाम में बंद है।

चानू: चानू भी राजा भैया का खास है। राजा भैया के साथ हमेशा बना रहता है। राजा को क्या जरूरत है, कब उसे सिगरेट पीनी है, कब नशा करना है उसका पूरा इंतजाम चानू करता है।

टीपू: टीपू राजा भैया के खाने-पीने का पूरा इंतजाम रखता है। राजा भैया को कब क्या खाना चाहिए, वो राजा के बैठे बिठाए उसके लिए सारा सामान टेबल पर लाकर देता है। टीपू ने दो युवकों की हॉकी से मारकर हत्या कर दी थी।

मवी: मवी भी इस गैंग का शातिर खिलाड़ी है। मवी के पास दबाव बनाने के ढेरों आइडिया है, जो मवी राजा भैया को देता रहता है। राजा भैया के खास आदमी में से है मवी। मवी ने एक युवक की हत्या सिर्फ कुछ पैसों के लिए कर दी थी।

अनवर: अनवर राजा भैया के कपड़ों का ध्यान रखता है। अनवर ही राजा के कपड़े धोता है और जेल की सारी सूचनाएं उस तक पहुंचाता है। अनवर एक चेन लूट में जेल में बंद है।

इकरार : इसकी जिम्मेदारी पूरी जेल में निगरानी रखने की है। क्योंकि इकरार जेल कर्मियों के नजदीक है, तो इकरार वहां से इकट्ठा सारी जानकारी राजा भैया तक पहुंचता है। इकरार रेप के केस में बंद है।

तनवीर : तनवीर भी राजा भैया का खास है। राजा भैया को जब भी बाहर से किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो वो तनवीर को ही बोलता है। क्योंकि तनवीर की जेल से बाहर अच्छी जान पहचान है। तनवीर ने अपने ही दोस्त की हत्या की थी।

शोएब: शोएब ने भी राजा भैया के लिए बहुत कुछ किया है। शोएब पूरे किशोरों पर कंट्रोल करता है। अगर कोई कुछ भी गलत बोलता है तो राजा भैया तक बात पहुंचाता है। शोएब बाइक चोरी के जुल्म में बंद है।

शाकिर: शाकिर भी एक शातिर अपराधी है। शाकिर के नाम काफी केस दर्ज है, बस इसी वजह से वो राजा के नजदीक आ गया। शाकिर हटटा कटटा है इसीलिए जब भी जेल में किसी को पीटना हो, तो शाकिर खड़ा होता है। शाकिर पर गैंगरेप का इल्जाम है।

इलियास: इलियास के हाथों में पूरे जेल की सफाई का काम है। वो ऐसे किशोरों पर धौस दिखाकर उनसे काम कराता है। कोई कुछ भी बोले तो बात सीधा राजा भैय्या तक पहुंचती है।

Posted By: Inextlive