अवारा पशुओं के कारण लोगों को हो रही है परेशानी

पशुओं के कारण फैलने वाली गंदगी पर है जुर्माने का प्रावधान

Meerut। सड़क पर पशु बांधने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग दूध निकालने के बाद पशुओं को सड़क पर छोड़ देते है, जिसके कारण कई बार जाम की भयंकर समस्या पैदा हो जाती है। यही नहीं पशुओं द्वारा गंदगी फैलाने पर निगम द्वारा जुर्माना का प्रावधान भी है लेकिन आज तक निगम ने किसी पर भी जुर्माना नहीं लगाया है।

शहर में डेयरियां- 763

गंदगी फैलाने पर- 5 से 50 हजार जुर्माना

एक साल में पशु पकड़े- 50

डेयरियों पर गंदगी फैलाने पर लगा जुर्माना- 150

प्रत्येक डेयरी पर जुर्माना- 20 हजार रूपये

जुर्माना वसूला- 0

आवारा पशुओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। डेयरी वाले पशुओं का दूध निकालकर उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं। निगम को ऐसे पशुओं को पकड़कर उनके मालिकों पर जुर्माना लगाना चाहिए।

राम पहल

आवारा पशु बहुत गंदगी फैलाते हैं। इनके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। यदि लोग पशुओं को पालते हैं तो उनको सड़क पर नहीं छोड़ना चाहिए। लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखना चाहिए।

अनुज त्यागी

आवारा पशुओं के अलावा डेयरियां भी बहुत गंदगी फैलाती है। कई लोग ऐसे हैं, जो सड़क पर ही पशु बांधकर दूध निकालते है। जहां पर वह पशु बांधते हैं, वहां पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। निगम को इन पर जुर्माना लगाना चाहिए।

शिवम

निगम में अनेक बार आवारा पशुओं के लिए शिकायत कर चुके हैं। लेकिन निगम इन आवारा पशुओं को पकड़ता ही नहीं है। लोगों को इनके कारण परेशानी होती है। गलियों में आवारा पशु घूमते रहते हैं। महिला व बच्चों को घर से निकलने में डर लगता है।

शुभम

आवारा पशुओं के कारण होने वाली गंदगी पर जुर्माने का प्रावधान है। यदि किसी की शिकायत आती है तो कार्यवाही की जाती है। समय-समय पर आवारा पशुओं का पकड़ने के लिए अभियान भी चलाया जाता है।

डॉ। कुंवर सेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

Posted By: Inextlive