दारोगा जी भी सीखेंगे गो संरक्षण की सीख
आई एक्सक्लूसिव
- पीटीएस द्वारा हर जनपद से पुलिसकर्मियों को बुलाकर दी जाएगी ट्रेनिंग - वन्य जीव अधिनियम से लेकर गो सुरक्षा की दी जाएगी पूरी जानकारी Meerut : सूबे में भाजपा सरकार के बाद से अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की जा रही है। अब सरकार पुलिस अधिकारियों को पशुओं के संरक्षण का पाठ पढ़ाएगी। केंद्रीय संस्था एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के निर्देश पर सभी जनपदों से पांच-पांच दारोगा बुलाए जाएंगे। पुलिसकर्मियों को वन्यजीव अधिनियम की जानकारी भी दी जाएगी। नौ सुत्रीय पाठयक्रम को पढ़ेंगे पीटीएस में वर्कशॉप में गोवंश संरक्षण के नौ सूत्रीय पाठयक्रम को पढ़ाया जाएगा। इसके बाद दारोगा अपने-अपने जिलों के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। इसमें पशुओं की चोरी, कटान और उन्हें बचाने के साथ ही किन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी इसकी जानकारी दी जाएगी। नहीं होती थी कार्रवाईदरअसल, कटान या अवैध रूप से ले जाए जा रहे पशुओं को पुलिस पकड़ तो लेती है, लेकिन जानकारी के अभाव में बिना कार्रवाई के ही छोड़ देती है। ऐसी स्थिति अब पुलिस को सशक्त बनाने की कवायद की जा रही है। ताकि पशु क्रूरता अधिनियम से लेकर सभी नियम कानून पुलिस को हों।
पशु तस्करी पर रोकवर्कशॉप का उद्देश्य पशु तस्करी पर रोक लगाना है। ताकि एसआई से लेकर पुलिसकर्मी तक सभी को वन्य जीव अधिनियम से लेकर सभी नियम कानून की जानकारी पहले से ही हो।
वर्जन पशु तस्करी पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की वर्कशॅाप पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही हैं। ताकि पुलिस सभी नियमों के प्रति अवेयर हो सके। आलोक शर्मा, एडीजी पीटीएस