गांधी आश्रम चौराहे से नई सड़क शास्त्रीनगर तक चलाया अभियान

एसीएम सिविल लाइंस और सहायक नगर आयुक्त ने संभाली कमान

Meerut निगम की टीम ने सोमवार को गांधी आश्रम चौराहे से लेकर नई सड़क शास्त्रीनगर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। होर्डिंग्स न हटाने पर व्यापारियों ने हंगामा किया, जिसके बाद पहले होर्डिंग्स हटाए गए फिर नाले-नालियों व रोड पटरी से अतिक्रमण हटाया गया।

समझाने की कोशिश

व्यापारी विपुल सिंघल, सुधांशु जी महाराज और दलजीत सिंह समेत अन्य ने प्रवर्तन दल से पहले होर्डिंग्स हटाने को कहा। एसीएम चंद्रेश कुमार सिंह और सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने व्यापारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद प्रवर्तन दल ने पहले अवैध होर्डिंग्स हटाए। इसके बाद गांधी आश्रम चौराहे से नई सड़क शास्त्रीनगर तक गढ़ रोड पर ठेले वाले, गुमटी वालों को हटाया गया। नाले पर बने अवैध पक्के स्लैब तोड़े गए। अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी रिटायर्ड कर्नल राजकुमार बालियान व उनकी टीम, सीओ नौचंदी देवेश कुमार मय पुलिस बल मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive