-पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे का चल रहा था सगाई समारोह

-डीजे पर डांस करते समय चली गोली

 

Mawana। फलावदा के नैडू गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र का सगाई समारोह हर्ष फायरिंग से मातम में तब्दील हो गया। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी, जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से फायरिंग के खाली खोखे बरामद किए हैं। गोली चलाने का आरोपी लड़की पक्ष का बताया जा रहा है। मृतक के चाचा ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

 

डीजे पर कर रहे थे डांस

थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर के पुत्र मोहित की खतौली के अंतवाड़ा गांव से स्व। धर्मपाल की लड़की की सगाई आई थी। दोपहर के समय डीजे पर दोनों पक्षों के लोग नाच रहे थे। तभी दो युवकों ने राइफल और पिस्टल से चार फायर किए। उनमें से एक गोली अंतवाड़ा निवासी जोगेंद्र के पेट और दूसरी गोली फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गुड़ंब निवासी सोनू के हाथ में लगी। गंभीर हालत में आरोपी ही जोगेंद्र को लेकर आनंद अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गए। वहीं, दूसरा घायल भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मौके से कारतूस के खाली खोखे बरामद किए हैं

 

एक दूसरे पर आरोप

वर और वधु पक्षों ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। थाना फलावदा में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए। मामला उलझता देख पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग मंगवा ली।

 

वीडियो से पता चली सच्चाई

घटना की जांच के लिए पुलिस ने सगाई समारोह में बन रही वीडियो थाने में मंगा ली। एसओ रामरतन यादव ने बताया कि वीडियो में दो युवक गोली चलाते दिख रहे हैं और मुख्य आरोपी की पहचान अरुण निवासी बुलकपुर थाना इंचौली के रूप में हुई है और लड़की पक्ष से समारोह में शामिल हुआ था। मृतक का चाचा जयकरण थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

 

शादी से पहले मचा कोहराम

पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर के बेटे की शादी गुरुवार को है और अंतवाड़ा में बारात जानी है। शादी से एक दिन पहले सगाई में हुई इस घटना से मृतक परिवार के साथ वर-वधु परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 

मृतक था रागिनी कलाकार

अंतवाड़ा निवासी मृतक जोगेंद्र रागिनी कलाकार था। वधु पक्ष के निकट रिश्तेदारों में शामिल था। उसकी मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर उसके परिजन गांव से बड़ी संख्या में थाना फलावदा पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

'जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज होना चाहिए'

फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल बख्शी का कहना है कि किसी मंडप या किसी सार्वजनिक स्थल पर अगर किसी व्यक्ति के द्वारा लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई जाती है और वह किसी को लग जाती है तो उसमें जानलेवा हमले का ही मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही आ‌र्म्स एक्ट की धारा 27 व धारा 30 तहत भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

 

 

कई बड़े हादसे हो चुके

24.2.16खरखौदा : काजीपुर में घुड़चढ़ी के दौरान हुई हर्ष फाय¨रग में एक 12 वर्षीय बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए।

 

29 जनवरी 16 को सरधना के भामौरी गांव में विवाह समारोह में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फाय¨रग में एक युवक घायल हो गया।

 

6 जनवरी 16 को पल्लवपुरम् फेज टू डबल स्टोरी में बेटी के जन्म की खुशी में हुई हर्ष फाय¨रग में 11 वर्षीय बालक गोली लगने से घायल हो गया।

 

18 दिसंबर 2015 को मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह में राजो वाले बाग के समीप बस्ती में शादी से एक दिन में डीजे पर डांस के दौरान हुई फाय¨रग के दौरान अपनी छत पर बैठकर डांस देख रही किशोरी की गोली लगने से मौत हो गई।

 

7 अक्टूबर 2015 को नौचंदी क्षेत्र में हापुड़ रोड पर फेमस प्लाजा में शादी समारोह में 'तमंचे पे डिस्को' गाने पर डांस करते वक्त एक युवक को मार दी गई।

 

24 जुलाई 2015 को सरधना के नानू गांव में नामकरण संस्कार कार्यक्रम में हर्ष फाय¨रग के दौरान हाथ में गोली लगने से युवक घायल हो गया।

Posted By: Inextlive