11-12 जुलाई को पहले कंप्लीट लॉकडाउन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए थे 1717 चालान

22-23 अगस्त को कंप्लीट लॉकडाउन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए 675 चालान

Meerut। पुलिस की सख्ती क्या कम हुई, शनिवार और रविवार को होने वाले कंप्लीट लॉकडाउन उल्लंघन शुरू हो गया है। दरअसल, जुलाई में शुरू हुए हफ्ते में दो दिन के कंप्लीट लॉकडाउन में भी पुलिस की सख्ती बरकरार रही। इतना ही नहीं, उस वक्त कंप्लीट लॉकडाउन में 800 से लेकर 900 तक चालान एक दिन में होते थे वहीं अब केवल 300 से 400 चालान तक ही हो पा रहे हैं। इससे पता चलता है कि कंप्लीट लॉकडाउन को लेकर पुलिस की सख्ती सड़कों पर कम हो गई है।

घट गया चालान का आंकड़ा

दरअसल, जिले में कोरोना वायरस से बचाव के लिए हफ्ते दो दिन यानी शनिवार और रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन का नियम है। सबसे पहला कंप्लीट लॉकडाउन प्रदेश सरकार के आदेश पर 11 जुलाई को हुआ था। जिसमें पहले दिन शनिवार को 906 चालान किए गए थे, जबकि दूसरे दिन रविवार को 811 चालान किए गए थे। मगर जैसे-जैसे पुलिस की सख्ती घटी है, वैसे-वैसे ही चालान की संख्या भी घट गई है। गत 22 से 23 अगस्त को लागू कंप्लीट लॉकडाउन में शनिवार को 292 चालान और रविवार को 383 ऑनलाइन चालान किए गए।

ये रहे आंकड़े

11 जुलाई, शनिवार

906 लोगों के ऑनलाइन चालान किए गए।

32 हजार रूपये का शमन शुल्क ऑनलाइन जमा किया गया।

9 लाख 59 हजार 50 रूपये जुर्माना वसूला जाना है।

तीन वाहन ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किए गए।

12 जुलाई, रविवार

811 लोगों के आनलाइन चालान किए गए।

25 हजार रूपये का ऑनलाइन शमन शुल्क वसूला गया।

8 लाख 53 हजार रूपये जुर्माना वसूला जाना है।

दो वाहनों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किया गया।

22 अगस्त, शनिवार

292 लोगों के ऑनलाइन चालान किए गए।

37 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया।

दो वाहन ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किए गए।

23 अगस्त, रविवार

मेरठ जिले में 383 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।

43 हजार 100 रुपये शमन शुल्क सूला गया।

42 हजार का जुर्माना वसूलना बाकी है।

एक वाहन ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीज किया गया।

कंप्लीट लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। यदि कोई दुकान खुल रही है तो नेक्स्ट कंप्लीट लॉकडाउन में उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन उल्लंघन का चालान और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

डॉ। अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी, मेरठ

Posted By: Inextlive