लॉकडाउन के कारण यात्रियों से महरुम रोडवेज

सिटी स्टेशन से दो दिन में मिले मात्र 58 यात्री

अन्य जिले के लिए मिल रही सवारियों से राहत

Meerut। लॉकडाउन में भले ही यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन जारी हो लेकिन रोडवेज के लिए यह संचालन काफी नुकसान भरा साबित हो रहा है। यात्रियों की कमी के कारण कुछ रूटों पर रोडवेज को भारी नुकसान हो रहा है तो कुछ रूट पर यात्रियों की संख्या पर यात्री बढ़ने से राहत मिल रही है। वहीं लॉकडाउन के कारण दो दिन में सिटी स्टेशन से यात्रियों को लाने के लिए लगाई गई सिटी बसें भी लगभग खाली चल रही है। लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।

जल्द मिलेगी राहत

रोडवेज के आंकड़ों पर नजर डालें तो दो दिन के लॉक डाउन के दौरान सिटी स्टेशन से आने वाले यात्रियों के लिए 20 सिटी बसें रिजर्व की गई थी। इन बसों में दो दिन में मात्र 58 के करीब यात्री ही बैठे। अधिकतर यात्रियों ने अपने निजी वाहनों का ही लोकल में प्रयोग किया। वहीं रविवार को जनशताब्दी से कुल 34 यात्री मेरठ पहुंचे और फ्रंटियर से 22 के करीब यात्री मेरठ आए। इनमें से अधिकतर ने निजी वाहनों से ही सफर किया। वहीं भैंसाली डिपो पर रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या धीरे धीरे बढ़ने से रोडवेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। रोडवेज के अनुसार कुछ रूटों पर रोजाना यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इनमें गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गढ़, हापुड, बुलंदशहर आदि शामिल हैं। पांच दिन लॉक डाउन खुलने का लाभ रोडवेज को मिल रहा है।

Posted By: Inextlive