- 17 दिन से संविदा कमियों की हड़ताल का विरोध कर रहे है सफाई कर्मी

- नगर आयुक्त कार्यालय के सामने धरने में महिलाएं भी पहुंची

Meerut । संविदा कर्मियों की भर्ती का विरोध कर रहे सफाई कर्मियों की हड़ताल 17 वें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर आयुक्त कार्यालय के सामने चल रही भूख हड़ताल में शामिल होने के लिए महिलाएं भी नगर निगम में पहुंची।

अल्टीमेटम का है कल अंतिम दिन

नगर निगम में संविदा कर्मियों की भर्ती का विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों ने नगर निगम को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया था। यदि समाधान नहीं होता है तो आंदोलन का और उग्र करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी का शनिवार को अंतिम दिन है।

हड़ताल पर जा सकते है कर्मचारी

प्रदेश में एस्मा लगी हुई है। बावजूद इसके कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यदि शनिवार तक कुछ नहीं होता है तो सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को ठप कर सकते हैं।

शासन को संदेश पहुंचा दिया गया है। कानपुर में संविदा कर्मियों की भर्ती को रोक दिया गया है। यदि यहां भी नहीं रूकी तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। यदि भर्ती होगी तो पहले संविदा से आउटसोर्सिग पर गए कर्मचारियों की होगी। वरना किसी की भी भर्ती नहीं होने दी जाएगी।

कैलाश चंदौला महामंत्री सफाई कर्मी यूनियन

Posted By: Inextlive