शुक्रवार शाम को बूंदाबांदी के बाद फिर बदला मौसम

शनिवार को भीषण गर्मी के कारण पसीना-पसीना हुए लोग

Meerut। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार को मौसम ने फिर अपने तेवर दिखाए। शुक्रवार शाम को जहां लोगों को राहत मिली, वहीं, शनिवार को भीषण गर्मी ने फिर से परेशान कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ब्रेक के कारण बारिश में देरी हो रही है, इससे तापमान में इजाफा हो रहा है।

मानसून की गति धीमी

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून ब्रेक स्पेल की वजह से मानसून आने में देरी हो रही है। मानसून के धीमी गति से चलने के कारण अभी बारिश नहीं हो पा रही है। अनुमान है कि रविवार को भी 4.4 एमएम बारिश हो सकती है।

नौ तक रहेगी बारिश हल्की

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नार्मल से एक डिग्री सेल्सियस हाई रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो नार्मल से 3 डिग्री लो रहा।

आज बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को 4.4 एमएम बारिश होने के आसार है। 4 जुलाई को 5 एमएम बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फिलहाल नौ मई तक हल्की बारिश, धूप व बादल तीनों ही रहेंगे। नौ के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। अच्छी बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नौ जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Posted By: Inextlive