कंप्लीट लॉकडाउन में शहर की सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, बंद रहे सभी बाजार

डीएम एसएसपी ने किया शहर का निरीक्षण, कटे चालान

चौराहों पर लगे बेरिकेडिंग, जरुरी सेवाओं के संचालन को मिलेगी छूट

Meerut। एक बार फिर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 55 घंटे का लॉक डाउन लागू हो गया। देर रात से शहर के पुलिस प्रशासन ने शहर को सीलकर लॉकडाउन का पालन कराना शुरु कर दिया। रात से प्रशासनिक अमले ने शहर की सडकों पर घूमकर प्रमुख चौराहों पर पुलिस ड्यूटी चेक की। साथ ही दिशा निर्देश दिए। बावजूद इसके शनिवार सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी दिखी।

मुस्तैद रही पुलिस

पुलिस ने सुबह से ही प्रत्येक चौराहों पर मुस्तैदी के साथ चेकिंग शुरु कर दी। वहीं खुद डीएम एसएसपी ने कमान संभालते हुए शहर में लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सड़कों पर निकलने वालों पर कार्रवाई भी की।

हालात का लिया जायजा

डीएम एसएसपी नगरायुक्त समेत आला अधिकारियों ने बेगमपुल चौराहे पहुंचकर लॉकडाउन की हकीकत देखी। इस दौरान बेगमपुल पर शहर की सभी डायल 112 गाडि़यों को एकत्र कर पुलिसकíमयों को लगातार गश्त कर अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीएम एसएसपी ने शहर के मुख्य चौराहों बेगमपुल, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुडस्टैंड, घंटाघर, रेलवे रोड, हापुड रोड का निरीक्षण कर डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की डयूटी को चेक किया।

सेनेटाइज होगा शहर

शनिवार सुबह से ही नगर निगम और फायर बिग्रेड की टीम शहर को सेनेटाइज और फॉगिंग करने में जुट गई। फायर बिग्रेड की गाडियों ने शहर के सभी प्रमुख बिल्डिंग से लेकर मॉल, होटल, दुकानें, सड़कों को सेनेटाइज किया। इसके साथ ही सरकारी भवनों को सेनेटाइज किया गया। इन दो दिन के लॉक डाउन के दौरान पूरे श्†ा7ाहर को एक बार सेनेटाइज करने के लिए फायर ब्रिगेड और निगम को अलर्ट किया गया है।

पुलिस ने लिया एक्शन

इस दौरान शहर में जगह जगह बिना काम घूम रहे, बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर पुलिस ने एक्शन लिया। कई जगह मास्क ना लगाने पर चालान काटा तो कहीं बलपूर्वक पुलिस को भीड़ हटानी पड़ी। इस दौरान कई जगह अनावश्यक रूप से भीड़ लगा रहे लोगों पर पुलिस बल प्रयोग तक किया। कुल मिलाकर लॉक डाउन का पालन कराने में पुलिस पूरी तरह सख्त मोड़ में दिखा।

Posted By: Inextlive