डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को सुधारेगा निगम

सूरजकुंड, दिल्ली रोड और कंकरखेड़ा डिपो क्षेत्र में बनेंगे दो-दो कूड़ा कलेक्शन सेंटर

Meerut । शहर की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था सुधारने के लिए अब नगर निगम शहर के अंदर ही मिनी कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाएगा। रोजाना घरों से एकत्र होने वाला कूड़ा इन सेंटरों में एकत्र होगा। इसके बाद इन सेंटर्स से बड़ी गाडि़यों से डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाया जाएगा। इससे शहर के वार्डो में कूड़ा कलेक्शन गाडि़यों के ना पहुंचने की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

बनेंगे छह कूड़ा कलेक्शन सेंटर

- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए हर वार्ड में दो-दो कूड़ा कलेक्शन गाडि़यां लगी हैं।

- कूड़ा लेकर गाडि़यों को लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड जाना पड़ता है।

- लोहियानगर की दूरी अधिक होने से गाड़ी एक बार भरने के बाद वापस राउंड नही लगा पाती है।

- ऐसे में कई कई गलियों में रोजाना कूड़ा नही उठ पाता है।

- अब तीनों डिपो क्षेत्र सूरजकुंड, दिल्ली रोड और कंकरखेड़ा डिपो में दो दो कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनेंगे।

- इन सेंटर पर रोजाना वार्ड से एकत्र कर कूड़ा डाला जाएगा।

रोजाना कलेक्ट होगा कूड़ा

वार्ड से कूड़ा कलेक्ट करने के बाद गाड़ी इन सेंटर पर जाकर कूड़ा खाली कर देगी। और तुरंत दोबारा कूड़ा कलेक्ट करने पहुंच जाएगी। इससे एक ही दिन में अधिकतर गलियों को कवर कर लिया जाएगा। देर शाम तक कूड़ा सेंटर से बड़ी गाडी या टै्रैक्टर के माध्यम से डंपिंग ग्राउंड में पहुंचाया जाएगा। इससे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाडि़यों में डीजल की बचत भी होगी और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शत प्रतिशत हो सकेगा।

कलेक्शन सेंटर पर काम चल रहा है। इसके तहत तीनों डिपो क्षेत्र में दो दो सेंटर बनाए जाने हैं। यहां से रोजाना कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में भेजा जाएगा।

- डॉ। गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Posted By: Inextlive