सिनेमा में सोशल डिस्टेसिंग का रखना होगा ख्याल

मल्टीस्क्रीन सिनेमा करेगा पूरी प्रक्रिया पेपर लैस

सिंगल स्क्रीन के लिए सेनेटाइजेशन बनी मुसीबत

Meerut। कोरोना काल के बाद अब अनलॉक फाइव में सिने प्रेमियों के सरकार ने आखिरकार सिनेमा के बंद दरवाजे खोलकर मनोरंजन की सौगात दे ही दी। लेकिन अब सिनेमा में मनोरंजन का तरीका पहले की तरह नही होगा। अब कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार सिनेमा में भी सोशल डिस्टेसिंग यानि दूरी मेनटेन करते हुए मूवी का मजा लेना होगा। हालांकि अब स्टेट गवर्नमेंट की गाइडलाइन क्लीयर नही हुई है, लेकिन सिनेमा संचालन सेंट्रल गर्वेमेंट की गाइडलाइन को फाइनल मानकर तैयारियों में जुट गए हैं। इसके तहत सिनेमा घर को सैनिटाइज करने के साथ ही सिनेमा हॉल के हर घंटे के बाद रेलिंग, दरवाजे के हैंडल तक सैनिटाइज करने होंगे। इसी के साथ एक ग्रुप को गैप के साथ सीट दी जाएंगी।

शारीरिक दूरी रहेगी प्राथमिकता

15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल में फिल्मों के डायलॉग गूंजने शुरु हो जाएंगे। ऐसे में सिनेमा संचालकों के लिए शारीरिक दूरी नियमों का दर्शको पालन कराना सबसे जरुरी होगा। इसके अनुसार दो दर्शकों के बीच में कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना जरूरी है। यह तभी हो सकता है जब एक रो के बाद दूसरी टिकट न बेची जाए और हर दूसरी सीट को भी खाली रखा जाए। वहीं स्क्रीन और दूसरी स्क्रीन में शो चालू होने में कम से कम 15 मिनट का गैप रखा जाएगा। सिनेमा हॉल में दर्शकों की एंट्री स्क्रीनिग के बाद होगी। वहीं सिनेमा घर में आने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इन सभी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी भी समय समय पर सिनेमा घरों का निरीक्षण करेंगे।

डिजीटल होगी बुकिंग

इस नई व्यवस्था के अनुसार अब सिनेमा की विंडो पर टिकट नही मिलेगा पूरा टिकट प्रोसेस पेपर लैस होगा। फिजिकल टिकट की बिक्री नहीं होगी केवल ऑनलाइन, डिजिटल एप के जरिए टिकट बुकिग होगी। दर्शक को मोबाइल पर आई टिकट सिनेमा हाल की एंट्री पर स्कैन करनी होगी। स्टाफ पीपीई स्टेंडर्ड के मास्क और दस्ताने पहनना जरूरी होगा।

एक साथ नहीं होंगे मल्टी शो

मल्टी स्क्रीन सिनेमा में जगह के अनुसार एक ही समय पर दो या तीन शोज नहीं होंगे। अगर मल्टीप्लेक्स में तीन स्क्रीन हैं तो उसमें से एक स्क्रीन को बंद रखना होगा। दो सिनेमा हाल में चल रहे शो का इंटरवल एक साथ नहीं होगा। ताकि ज्यादा भीड़ एक साथ एकत्र ना हो और पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सकेगा। वहीं सिनेमा संचालन के लिए एसओपी में मास्क, लॉबी-रेलिंग और दरवाजों की नियमित सफाई, सीट की सफाई, थर्मल स्कैनिंग और कई जरूरी दिशा-निर्देश शामिल है।

होगी विशेष व्यवस्था

कई मल्टी स्क्रीन सिनेमा ने टिकट बुकिंग के लिए खास व्यवस्था बनाई है। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले कस्टमर एंट्री पर ही क्यूआर कोड स्कैन कर सकेंगे। वहीं सीट बुक होने के तुरंत बाद एक सीट खाली रहेगी। नयी टिकट बुक करने पर उसके अगले वाली दो सीटें बुक होगी।

अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन के मुताबिक सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स 15 अक्टूबर से खोले जा रहे हैं। इसके लिए सभी गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हमें अभी तक गाइडलाइन पूरी तरह से क्लीयर नही है लेकिन जो भी नियम होंगे पूरी तरह से फॉलो किए जाएंगे।

दीपक सेठ, निशात सिनेमा

पेपर लैस टिकट प्रोसेस पहले से ही रनिंग में है बाकि सीट के बीच में गैप से लेकर सेनटाइजेशन, मूवी इंटरवेल में गैप, सेनेटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग आदि सभी प्रकार की व्यवस्था बनाई जाएगी।

नितिन पांडेय, मैग्नम सिनेमा

मल्टी स्क्रीन के लिए शो में गैप रखा जाएगा। एक समय में कितनी स्क्रीन पर शो चलेंगे यह गाइडलाइन आने के बाद ही फालो होगा इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

संजीव कुमार, वेव सिनेमा

Posted By: Inextlive