फालोअप

- आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दी दबिश

- कार में रेप के मामले में एक संस्था ने पुलिस के सामने किया था प्रदर्शन

Meerut: चलती कार में फर्जी रेप की स्क्रिप्ट लिखने वाले पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को उसके घर दबिश दी गई। वहीं सारथी संस्था की अध्यक्षा के खिलाफ भी साक्ष्यों में गड़बड़ी करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के आदेश एसएसपी ने दिए हैं।

ये था मामला

तीन दिन पहले पल्लवपुरम क्षेत्र की महिला ने उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी पुलिस को दी था। इस पर तमाम संगठनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। शनिवार को कोर्ट में महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी कहानी गढ़ने के लिए पति शमशाद को जिम्मेदार ठहराया तथा कई अन्य आरोप भी लगाए। इस आधार पर रविवार को थाना लालकुर्ती में पति शमशाद केस दर्ज किया गया।

साजिश का आरोप

मामले की विवेचना कर रहीं लालकुर्ती थाना एसएसआई नेहा चौहान के मुताबिक इस मामले में सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 120बी और 195 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कल्पना पांडे पर महिला को गलत साक्ष्य के लिए उकसाने और पूरे प्रकरण में साजिश रचने का आरोप है।

फर्जी कहानी बनाकर शहर की फिजा खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित आरोपी जेल जाएंगे।

-जे। रविंदर गौड, एसएसपी

Posted By: Inextlive