- ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट में मेरठ की मनु ने हासिल किया 87 रैंक

Meerut। मेरठ के बागपत के पुसरा गांव की मनु चौधरी ने अपने मां बाप का ही नहीं शहर का भी नाम रोशन किया है। मनु ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट के परिणाम में 87 रैंक हासिल किया है। मनु अब एक डॉक्टर बन गरीबों की मदद करना चाहती है। मनु अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी फैमिली को देती है, क्योंकि उसकी फैमिली का उसे बहुत ही सपोर्ट रहा है।

अच्छे अंक हासिल किए

मनु ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट में 87 रैंक हासिल किया है। उसके टोटल 720 में से 638 मा‌र्क्स आए हैं। फिजिक्स में 147, केमिस्ट्री में 146 और बायो में 345 मा‌र्क्स आए हैं। मनु के इंटर में 90.8 मा‌र्क्स आए थे और हाईस्कूल में उसका 9.6 सीजीपीए आया है। उसने इस सफलता के लिए कोटा के कोचिंग से पढ़ाई की है। जिसके लिए उसे अपनी फैमिली से दूर हॉस्टल में ही रहना पड़ा था। उसने इसके लिए छह घंटे की कोचिंग के अलावा अलग से छह घंटे की सेल्फ स्टडी भी की है। उसका मानना है कि सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

पूरा करना है दादा का सपना

मनु ने बताया कि उसके दादा चाहते थे कि वह एक अच्छी डॉक्टर बन गरीबों की मदद करे। इसलिए अपने दादा की इच्छा को पूरा करना चाहती हैं। उसके फादर रविंद्र सिंह का पेट्रोल पम्प है और मां अनिता हाउस वाइफ है। उसका मानना है कि आज डॉक्टरी को भी एक कमाई का जरिया बनाया जा रहा है जो कि गलत है। वह एक ऐसी डॉक्टर बनना चाहती है जो अपने पेशे के साथ ईमानदारी के साथ काम करें।

अहतशाम ने मारी बाजी

सीबीएससी के ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट में आचार्या इंस्टीट्यूट के अहतशाम ने सर्वोच्च अंक हासिल किए है। उसके टोटल 620 मा‌र्क्स आए हैं। उसने बायो में 325, फिजिक्स में 155, केमिस्ट्री में 140 अंक हासिल किए हैं। अहताश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को ही दिया है। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा व बायो टीचर डॉ। गुलवीर शर्मा ने उसे इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

द्रोणाचार्य के 23 छात्र चयनित

ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट में गुरु द्रोणाचार्य 23 स्टूडेंट का चयन हुआ है। कोचिंग की अंजली ने 789, पलक ने 1120, ब्रिजेंद्र ने 1257 रैंक हासिल किया है। संस्था के इन 23 स्टूडेंट ने मेरिट में 5000 तक रैंक हासिल किया है। इस दौरान संस्था के निदेशक विजय अरोड़ा ने स्टूडेंट को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Posted By: Inextlive