डर के चलते पीडि़त घर में हुआ कैद, तहरीर दी

पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, खाली हाथ

Meerut। मुखबिरी के शक में पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया। मारपीट, पथराव और फाय¨रग में दंपती और उनके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए।

पकड़ी गई थी बिजली चोरी

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के चमड़ा पैंठ जाकिर कालोनी निवासी फुरकान के घर में कुछ दिन पहले टीम ने बिजली चोरी पकड़ी थी। उसे शक है कि पड़ोसी गुलजार ने मुखबिरी की थी। शनिवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। तब आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि देर रात फुरकान ने साथियों के साथ मिलकर गुलजार के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई की। पथराव से घर के शीशे टूटे गए। घर में घुसकर सामान भी तोड़ दिया। आरोप है कि फाय¨रग भी की गई। इस दौरान गुलजार, उसकी पत्नी शहनाज और बेटे आदिल व बिलाल घायल हो गए। पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त ने फुरकान, गुड्डू, शहजाद, अनस आदि के खिलाफ तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Posted By: Inextlive