Meerut : सुभाष नगर में बार-बार लोग घरों से निकलकर सड़क पर पहुंच रहे हैं. गुस्सा और जुनून साफ दिखाई दे रहा है. पुलिस फोर्स भी भीड़ के सामने कभी तो बेबस सी नजर आती है.


पब्लिक के पीछे दौड़ती है और घरों तक पहुंचती है। इसके बावजूद गुस्से के पत्थर फेंके जा रहे हैं। शुक्रवार को जहां शहर में बाजार सुनसान और खाली रहा वहीं सुभाष नगर में पुलिस फोर्स की चहलकदमी होती रही। रात होते ही लोगों की भीड़ एक बार फिर बाहर सड़क पर आई और पत्थर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। किसी तरह मामला शांत किया गया।यह था सीनपुलिस फोर्स सुभाष नगर में सड़क पर मौजूद थी। करीब पौने नौ बजे गलियों से निकलकर भारी संख्या में लोग सड़क पर पहुंच गए। लोगों ने शोर शराबे के साथ पत्थर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। वहीं दूसरी ओर से भी पत्थर आकर गिरे। मामला इससे पहले कुछ बढ़ता पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां पब्लिक को गलियों में दौड़ा दिया। गलियों के अंदर लोगों को लाठियां फटकारते हुए घर के अंदर किया।


गलियों में फ्लैग मार्च

थकहार पुलिस और सभी फोर्स को इकट्ठा किया। अधिकारियों ने पैदल गलियों में फोर्स को ले जाकर फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने गलियों में मौजूद लोगों को घर के अंदर से बाहर आने से मना किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई सांप्रदायिक तनाव बढ़ाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फोर्स को गलियों में देखकर लोग घर के अंदर रहे। मगर इलाके में तनाव अभी भी बरकरार दिखाई दे रहा है। पुलिस पूरी तरह एहतियात बरत रही है। दोनों ओर से लोगों को शांत कर रही है। लोगों को समझाने के लिए इलाके के गणमान्य लोगों का भी सहारा लिया जा रहा है।छतों पर सर्च अभियानसुभाष नगर में जैसे ही पत्थर फिंकने शुरू हुए, पुलिस हरकत में आ गई। फ्लैग मार्च के साथ ही लोगों के घरों के छतों पर चढ़कर लाइट से पत्थर और हथियार सर्च किए। कहीं होई बड़ी वारदात न हो इससे पहले ही छतों पर पत्थरों को खोजा गया। एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ घंटो लोगों की छतों पर सर्च करते रहे।

Posted By: Inextlive