सीसीएसयू ने सभी संबद्धित कॉलेजों को जारी किए दिशा-निर्देश

सभी कॉलेजों में छात्रों को जानकारी देने के लिए लगेगा जीरो पीरियड

इम्युनिटी पॉवर स्ट्रांग करने के लिए स्टूडेंट्स को किया जाएगा जागरूक

Meerut। सीसीएसयू से संबद्धित सभी कॉलेजों में जीरो पीरियड चलाया जाएगा। इसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मद्देनजर कोरोना से बचाव के लिए और इम्युनिटी स्ट्रांग बनाए रखने के लिए स्टू्डेंट को जागरुक किया जाएगा। साथ ही छात्रों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दी जाएंगी।

लगेगी क्लास

सीसीएसयू के मुताबिक हर कॉलेज में स्टूडेंट की इम्युनिटी ़बढ़ाने के लिए खास जानकारी दी जाएगी। इसके तहत क्लास में उन्हें विशेष टिप्स देंगे। इसके अलावा कैंपस के भी विभागों में जीरो पीरियड की शुरुआत होगी। इस दौरान एक्सपर्ट इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खास जानकारी देंगे।

जरूरी होगी एक्सरसाइज

इसके अलावा जीरो पीरियड में एक्सरसाइज और योगासन भी कराए जाएंगे, जिससे स्टूडेंट्स की इम्युनिटी स्ट्रांग हो सके।

कॉलेजों को निर्देश

सीसीएसयू प्रशासन ने इस बाबत सभी कॉलेजों को लेटर जारी किया है। इसके मुताबिक सभी कॉलेजों को जल्द से जल्द जीरो पीरियड संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अगर कॉलेजों में पहले से ही ऐसे पीरियड संचालित हो रहे हैं तो भी जानकारी मुहैया कराई जाए।

जल्द शुरू करें क्लास

प्रोवीसी प्रो। वाई विमला के अनुसार सभी कॉलेजों को कहा गया है वो जल्द ही क्लास शुरु करें। साथ ही हर माह इसकी जानकारियां भी कैंपस को भेजें। ताकि कॉलेजों की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती रहे।

Posted By: Inextlive