यूपी बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

बोर्ड के निर्देश, हर स्टूडेंट तक पहुंचे क्लास

Meerut। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार की वजह से स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं। व्हाट्सएप व नेट के जरिए चल रही क्लासेज कई स्टूडेंटस की रीच से बाहर हो रही हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को राहत देने के लिए शासन ने प्रोजेक्ट ई-ज्ञान गंगा से पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल-22 पर टीचर्स क्लास वाइज सब्जेक्ट के लेक्चर देंगे। इसके साथ ही वीडियो बनाकर भी प्रसारित करेंगे। ऑनलाइन वीडियो न देख पाने वाले स्टूडेंट्स यू-ट्यूब पर इन्हें देख सकेंगे।

ये है शेड्यूल

दूरदर्शन और स्वयं प्रभा चैनल-22 नंबर पर क्लासेज उपलब्ध होंगी।

10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स सोमवार से शुक्रवार तक क्लासेज शुरु की जा रही हैं।

दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक

दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक - 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक

शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक क्लास चलेंगी।

9वीं से 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए सोमवार से शुक्रवार तक क्लासेज चलेगी।

इनका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

दूसरी शिफ्ट में शाम 4.30 से 6.30 बजे तक टेलीकास्ट होगा।

यू-ट्यूब पर भी होगा लिंक

बोर्ड स्टूडेंटस को कंटेट समझने में किसी प्रकार की कोई परेशान न आए, इसके लिए यू-ट्यूब पर भी वीडियोज के लिंक शेयर किए जाएंगे। इसके तहत अपनी सहूलियत के हिसाब से कभी भी कंटेट देखकर पढ़ाई कर सकते हैं। लिंक स्कूल की ओर से भी बच्चों को शेयर किया जाएगा।

ऑनलाइन होगा मूल्यांकन

ऑनलाइन पढ़ाई के तहत स्टूडेंट्स कितना सीख पा रहे हैं। बोर्ड की ओर से इसका मूल्यांकन भी कराया जाएगा। इसके तहत हर महीने के अंत में बोर्ड स्वयंप्रभा और दूरदर्शन प्रश्नपत्र प्रसारित करेगा। स्टूडेंट्स को व्हाट्सएप या फिर स्कूल के ड्राप बॉक्स में इनके जवाब डालने होंगे। स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए ड्रॉप बॉक्स लगवाए जाएंगे।

होगी निगरानी

स्टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई में कितनी रुचि ले रहे हैं या उनके सीखने का स्तर क्या है। इसके लिए जिला स्तर पर निगरानी के कमेटी का गठन भी किया जाएगा। इसमें 10-10 स्कूलों का ग्रुप बनाया गया है। इनमें एक प्रिसिंपल नोडल होगा, जो स्टूडेंट्स से उनसे क्लास संबंधित जानकारियां लेगा।

बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए शासन ने योजना तैयार की है। जो स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास नहीं कर पा रहे हैं। उनके लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरजेश चौधरी, डीआईओएस, मेरठ

Posted By: Inextlive