- टीचर का आरोपियों के साथ चल रहा था लेन-देन का विवाद

- परिजनों ने एक नामजद और एक अज्ञात पर किया केस

Meerut: प्रॉपर्टी के लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह एक शिक्षक की उसके घर पर ही गोलियों से भून कर हत्या कर दी। हत्या करने वाला मृतक को जानता था। प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले ही माधवपुरम प्रॉपर्टी विवाद के चलते में एक व्यक्ति को जला दिया गया था।

घर से बाहर बुलाया

गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित के ब्लॉक में 44 वर्षीय जयराज सिंह पुत्र बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। वे रोमपुर धोरिया स्थित जूनियर हाईस्कूल में बतौर सहायक अध्यापक तैनात थे। स्कूलों की छुट्टियों की वजह से वे इन दिनों घर पर ही थे। सुबह दो लोग उनके घर पर पहुंचे और जयराज सिंह को आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही जयराज बाहर आए उन लोगों ने उनपर कई राउंड फायर कर दिया। घटना के तुंरत बाद जयराज गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

लेन-देन का विवाद

घटना के पीछे लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है एक प्लॉट कि बिक्री के रुपयों के बटवारे को लेकर जयराज का जे 257 निवासी हरवीर सिंह के साथ विवाद चल रहा था। परिजनों ने हरवीर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

---

घटना की जांच के निर्देश दे दिए हैं। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा। घटना के पीछे फिलहाल लेन-देन का विवाद ही सामने आया है।

- जे रविंदर गौड़, एसएसपी

Posted By: Inextlive