एसडी सदर के मैदान पर चल रहा समर कैंप कैंप में लगभग 75 बच्चे निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


मेरठ ब्यूरो। एसडी सदर के मैदान पर चल रहे समर कैंप में हॉकी की बारीकियों को बताया गया। इस अवसर पर हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि 10 साल से 16 वर्ष तक के बच्चों को हॉकी की बारीकियां सिखाई जा रही है। हॉकी की बेसिक्स बताईं उन्होंने बताया कि बच्चों को हिट मारना, पुस करना, डिबलिंग, स्कोप, स्किल जैसे बेसिक गतिविधियां बताई गई। इस अवसर पर शुक्रवार को कॉलेज में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व राष्ट्रीय हॉकी एंपायर किशोर महाजन द्वारा बच्चों को हॉकी के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में लगभग 75 बच्चे निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सोमवार समापन समारोह अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल दिए जाएंगे। प्रिंसिपल अरुण कुमार गर्ग ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Posted By: Inextlive