न्यूमेरिक्स

90 वार्ड हैं शहर में कुल।

150 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं एंटी लार्वा छिड़काव में।

150 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं फा¨गग के लिए।

जलभराव वाले स्थानों पर दवा छिड़काव का विशेष अभियान शुरू

सुबह दवा छिड़काव और शाम को फा¨गग के लिए रोज निकलेंगी टीमें

Meerut। डेंगू की प्रभावी रोकथाम के लिए नगर निगम ने 150 कर्मचारियों हैं¨डग स्प्रे मशीन के साथ मैदान में उतार दिया है। जो प्रतिदिन जलभराव वाले स्थलों व मलिन बस्तियों में सुबह एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करेंगे। इसके साथ ही मच्छरों से निजात दिलाने के लिए रोजाना शाम को फॉ¨गग करेंगे।

सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने ऐसे क्षेत्रों को ¨चहित किया है, जहां पर लार्वा विकसित हो सकता है या इसकी संभावना है। 150 हैंड स्प्रे मशीनों के साथ इन स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के लिए टीमें शनिवार को सक्रिय रहीं। वहीं नगर आयुक्त मनीष बंसल ने जलभराव वाले 29 स्थलों और मलिन बस्तियों में युद्धस्तर पर एंटी लार्वा छिड़काव का निर्देश दिया है। वहीं गंदगी वाले स्थलों की सफाई कर ब्ली¨चग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है।

फॉ¨गग भी रोस्टर के हिसाब से शुरू

जिन क्षेत्रों में सुबह एंटी लार्वा छिड़काव होगा। उन्हीं क्षेत्रों में शाम को फॉ¨गग के लिए टीमें पहुंची। निगम ने फॉ¨गग के लिए छह बड़ी व 68 छोटी फॉ¨गग मशीनें लगाई हैं। 90 वार्ड में रोस्टर के हिसाब से प्रतिदिन 25 वार्ड कवर करने का निर्देश हुआ है। रोजाना शाम 6.30 बजे से फॉ¨गग कार्य शुरू होता है।

यहां हुआ एंटी लार्वा छिड़काव

1. सिविल लाइन

2. कसेरूखेड़

3. जयभीम नगर

4. पांडव नगर

5. यादगारपुर

6. गंगानगर

7. लाला का बाजार

8. शीश महल

9. सर्राफा

10. टीपी नगर

11. मकबरा डिग्गी

12. खैर नगर

13. इस्लामाबाद

14. प्रह्लाद नगर

15. एक मिनारा मस्जिद

16. लिसाड़ी रोड

17. टाउन हाल परिसर

18. बुढ़ाना गेट

19. सूरजकुंड

20. पोदीवाड़ा

21. शाहपीर गेट

22. रोहटा रोड

23. कंकरखेड़ा

24. गो¨वदपुरी

25. तारापुरी

26. मलियाना

27. नई बस्ती

28. कालियागढ़ी

29. जयदेवीनगर

30. खड़ौली

(स्वास्थ्य अनुभाग की रिपोर्ट के अनुसार)

डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें बना दी हैं। एंटी लार्वा छिड़काव चालू है। फॉ¨गग भी कराई जा रही है। जल्द रोस्टर बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

डॉ। गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

Posted By: Inextlive