प्रशासन की ओर से श्री औघडऩाथ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया

मेरठ ब्यूरो। भय प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी का गुणगान, राम भजनों पर झूमते श्रद्धालु, शंख, ढोल मंजीरों के साथ कीर्तन करतीं महिलाएं, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और आम लोग सभी रामभक्ति में तल्लीन। जीहां, ऐसा ही कुछ नजारा था औघडऩाथ मंदिर में, जहां पर संस्कृति विभाग की ओर से श्री जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया था। औघडऩाथ मंदिर में राम जन्मोत्सव उत्सव के लिए सुबह से ही महिलाएं सज-धजकर पहुंची।

महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा
औघडऩाथ मंदिर से सबसे पहले महिलाओं ने प्रभु श्रीराम का यशगान करते हुए कलश यात्रा निकाली। इसके साथ ही शहरभर में बाइक सवार युवकों ने भगवा रंग का झंडा लेकर शोभा यात्रा निकाली। राम नवमी पर कार्यक्रमों और शोभायात्रा के कारण समूचा शहर राममय नजर आया।

रामलला को गोद में खिलाया
राम जन्मोत्सव के मौके पर महिलाओं ने राम लला को बेटे के रूप में खिलाया। महिलाएं ने नन्हें से रामलला को गोदी में खिलाया। साथ ही उन्होंने सोहर गाए। गुरुवार को सबसे पहले मेरठ कैंट से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा सहित अन्य महिलाओं ने सोहर गाए। रामलला के प्रतीक स्वरूप को गोदी में झूला झुला रहीं थी। तो उन्हें झुनझुने से खेल खिलाते हुए उन्हें वात्सल्य प्रेम भी उमड़ा।

राम जन्म पर झूमे भक्त
संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश और अयोध्या शोध संस्थान एवं जिला प्रशासन मेरठ की ओर से औघडऩाथ मंदिर में राम नवमी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जैन विवाह मंडप सदर से मातृ शक्ति ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इसमें सुंदर-सुंदर झांकियां लोगों का मन मोह रही थी। ड्रोन के जरिए शोभा यात्रा पर फूल बरसाए गए।

माननीय भी रहे मौजूद
राज्यसभा सांसद कांता कर्दम व कैंट विधायक अमित अग्रवाल और संघ के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल व पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी ने पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजक नीता गुप्ता रहीं। इस अवसर पर निर्मोही अखाड़ा मेरठ से महामंडलेश्वर महेंद्र दास मौजूद रहे, जिन्होंने रामलला की आरती उतारी।

कलाकारों ने मन मोहा
इस अवसर पर स्पंदन ग्रुप द्वारा गायन व अग्रवाल समाज महासभा समिति ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इनरव्हील क्लब ने जो राम को लाए हैं की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। इस दौरान बीना वाधवा ने भी राम भजन की प्रस्तुति दी।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यकम में डीएम दीपक मीणा, एडीएम दिवाकर सिंह, सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद कांता कर्दम, विधायक अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, हरिकांत अहलूवालिया, आरएसएस के विनोद भारती, दर्शन लाल अरोरा, अरुण जिंदल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, छावनी परिषद उपाध्यक्ष बीना वाधवा, महिला मोर्चा से वर्षा कौशिक, महेश सिंघल, मोनिका जैन, डॉली गुप्ता, अंजली गुप्ता, संगीता पंडित, अंकित सिंघल, विशाल कनौजिया, मनमोहन भल्ला, अमन गुप्ता, नीरज राठौर, धर्मेंद्र सोनकर, रीना सिंघल आदि सहयोगी रहे।
खाटू श्याम का डोला निकाला
रामनवमी के मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर श्री श्याम नव युवा मित्र मंडल ने शोभायात्रा के साथ बाबा श्याम का भव्य डोला सजाया। फूलों से बाबा श्याम का भव्य श्रंगार किया गया। बाबा श्याम को छप्पन भोग लगाया। इस मौके पर ऋ षभ गोयल, शिवम शर्मा, वंश शर्मा ऋ षभ जिंदल, शिवम सिंघल आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive