बुधवार को धूप निकलने से सर्दी से मिली राहत

बीते दिनों बारिश के बाद मौसम में आया था बदलाव

Meerut। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बीते दिनों बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी ओर, बुधवार को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो नॉर्मल ने चार डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जोकि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

अब रहेगा कोहरा

मौसम वैज्ञानिक डॉ। ए.एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कोहरा रहने के आसार है। उन्होंने अगले एक हफ्ते तक घना कोहरा रहेगा। वहीं आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास रहेगा।

Posted By: Inextlive