लालकुर्ती पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा था गांजा

हुक्का बार बंद होने के चलते वहां नहीं हो सकी सप्लाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई, जांच में जुटी

Meerut । लालकुर्ती में पकड़ी गई चरस-गांजा की सप्लाई हुक्का बार में होनी थी। इसलिए मकान में स्टोर करके नशे का सामान रखा हुआ था। दरअसल आजकल पुलिस की कार्रवाई के चलते बंद हुक्का बार के चलते सप्लाई नहीं हो सकी है। हुक्का बार यदि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती तो यह नशे का सारा माल खप जाता और पकड़ में भी नहीं आता। बड़ा लंबा नेटवर्क मौत के नशे का चल रहा था, जिसका एएसपी ने भंडाफोड़ किया है। हुक्का बार में नशे के लिए चरस-गांजा यह प्रयोग होती थी। फ्लेवर तो वहां दिखावे के लिए होते थे। चरस-गांजा हुक्का में भरकर कश युवक-युवती उड़ाते थे। इनकी सप्लाई की चेन कहां-कहां से जुड़ी है यह भी पुलिस तलाशने में जुटी है।

ये है मामला

लालकुर्ती क्षेत्र में शनिवार को बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थो की तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसपी सिटी ने एएसपी को साथ लेकर खुद एक मकान में रेड करते हुए नशीला पदार्थ पकड़ा था। लालकुर्ती बड़ा बाजार स्थित एक मकान पर छापा मारा था, पुलिस को यहां से भारी मात्रा में भांग, गांजा और चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों में पुलिस ने आंकी थी।

थम गई सप्लाई

पुलिस ने चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो बताया कि वह भांग के ठेके में चरस-गांजा तो बेचते थे लेकिन यह माल उनका हुक्का बार में भी सप्लाई होता था। हुक्का बार में बड़े पैमाने में इसकी सप्लाई होती थी। पुलिस की सख्ती के बाद जब से हुक्का बार बंद हुए तो सप्लाई भी थम गई। दरअसल नौचंदी पुलिस ने गढ़ रोड स्थित डग आउट और शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में हुक्का बार में छापेमारी करके कार्रवाई कर दी थी, जिसके चलते हुक्का बार मालिकों ने फिलहाल बंद कर दिया है। सदर और आबूलेन में चल रहे हुक्का बार भी बंद हो गए है। हुक्का बार में लाखों रूपये रोजाना की चरस-गांजे की सप्लाई होती थी।

पुलिस कर रही पड़ताल

लालकुर्ती एसओ रविंद्र पलावत ने बताया कि दो आरोपी फरार चल रहे हैं। उनसे पूछताछ के बाद हुक्का बार के भी नाम सामने आ जाएंगे, जिसको जांच में शामिल कर लिया जाएगा। जो अभी तक आरोपी पकड़े गए है, उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि हुक्का-बार में भी इनका माल सप्लाई किया जाता था। युवा पीढ़ी को बिगाड़ने का पूरा काम किया जा रहा था। पुलिस नेटवर्क तोड़ने में जुटी हुई है। इसके साथ वेस्ट यूपी और दिल्ली तक चरस और गांजे की सप्लाई होती थी, यह बात भी पुलिस के सामने आई है।

फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। लालकुर्ती एसओ रविंद्र पलावत ने जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी है, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सíवलांस के जरिए इनकी लोकेशन निकाल कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

हुक्का बार में भी इनकी सप्लाई होती थी। हुक्का बार बंद हो गए हैं तो इनका माल नहीं बिक पाया था। पुलिस ने इन पर सख्त कार्रवाई की है। जहां-जहां सप्लाई है, वहां-वहां भी छापेमारी पुलिस के द्वारा की जाएगी।

डॉ। अखिलेश नारायण सिंह

एसपी सिटी

Posted By: Inextlive