10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा

30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

3 दिनों तक मौसम में बदलाव का अनुमान जताया वैज्ञानिकों ने

28 मई तक चक्रवात यास का दिख सकता है वेस्ट यूपी में असर

20 जून के बाद ही मानसून आएगा वेस्ट यूपी में

Meerut। बीते दिनों मौसम के बदलाव के बाद फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने वेस्ट यूपी के कई जिलों में आंधी व धूल भरी हवा की चेतावनी दी है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने मेरठ, मुरादाबाद सहित आसपास के जिलों को अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आने वाला चक्रवात यास का असर 28 मई तक दिखाई दे सकता है। यह मेरठ व आसपास के जिलों पर असर दिखेगा। इसके साथ ही धूलभरी हवाओं के चलने का अंदेशा है।

जल्दी नहीं आएगा मानसून

मई में मौसम में बदलाव के कारण लोग अंदाजा लगा रहे थे कि इस बार मानसून भी जल्दी आएगा, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार समय से पहले मानसून नहीं आएगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार वेस्ट यूपी में 20 जून के बाद ही मानसून आएगा। उन्होंने बताया कि केरल में मानसून एक से छह जून के बीच आएगा। इसके 15 दिन बाद यूपी में मानसून आने की संभावना है।

ये रहा तापमान

मौसम वैज्ञानिक के डॉ। एएन सुभाष ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जो नार्मल से छह डिग्री सेल्सियस कम था, वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो नार्मल से चार डिग्री लो कम रहा।

Posted By: Inextlive