पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन तक बारिश का आसार जता रहा मौसम विभाग

लोकल क्लाइमेट चेंज होने से रविवार को अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान हुआ कम

Meerut। रविवार की शुरुआत बादलों के साथ हुई लेकिन बाद में तेज धूप ने सुहावने मौसम के अरमानों पर पानी फेर दिया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक बारिश की संभावना जाहिर की है।

धूप से बादल छूमंतर

दरअसल, शनिवार रात चली तेज हवाओं के बाद रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। मगर 11 बजते-बजते तेज धूप ने अपना असर दिखाया और बादल छूमंतर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो नार्मल से चार डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

4 से बढे़गी गर्मी

मौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से कम रहे। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण लोकल क्लाइमेंट में बदलाव हो रहा है। इसी बदलाव के चलते 31 मई समेत 1 और 2 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद 4 जून से गर्मी के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Posted By: Inextlive