नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी ने किया था दुष्कर्म

पंचायत ने आरोपी ने निकाह की बात को ठुकराया

पीडि़त पक्ष ने थाने में दी तहरीर, आरोपी फरार

Meerut। पंचायत में किशोरी की इज्जत की कीमत एक लाख रुपये लगाने का मामला सामने आया है। दरअसल, दो दिन पहले युवक ने नशीला पदार्थ देकर किशोरी से दुष्कर्म किया था। पंचायत में मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन कार्रवाई की बात पर अड़ गए। जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दे दी।

पंचायत में हाथापाई

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति कारोबारी के घर में परिजनों संग किराए पर रहता है। काम के सिलसिले में कारोबारी के यहां युवक का आना जाना था। इस दौरान उसने किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। दो दिन पहले किशोरी अपनी नानी के घर गई थी। उसे फोन कर अपने यहां बुला लिया। आरोप है कि उसे कुछ नशीला पदार्थ देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर किशोरी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीडि़ता ने परिजनों को जानकारी दी तो शुक्रवार को दोनों पक्षों की पंचायत हो गई। पीडि़त पक्ष ने निकाह का प्रस्ताव रखा तो युवक ने मना कर दिया। इसके बाद उसने एक लाख रुपये लेकर मामले को खत्म करने की बात कही, जिस पर परिजन भड़क गए। पंचायत में ही दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई थी।

आरोपी की धरपकड़

जिसके बाद शनिवार को किशोरी ने थाने में तहरीर दी। सीओ अर¨वद चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पंचायत की जानकारी उनको नहीं है। आरोपी की धरपकड़ का प्रयास चल रहा है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।

बहन के जेठ ने किया दुष्कर्म

जेएनएन, मेरठ। मुजफ्फरनगर निवासी युवती की शादी कुछ समय पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुई थी। लॉकडाउन के दौरान उसकी छोटी बहन उसके घर रहने आई थी। इस दौरान विवाहिता के जेठ ने उसे बातों में फंसा लिया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे खरखौदा क्षेत्र में ले जाकर किराये पर रहने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया। अब उसने शादी के लिए कहा तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।

Posted By: Inextlive