- भारतीय किसान आंदोलन संस्था ने द लिटिल फ्लॉवर के खिलाफ बीएसए कार्यालय का घेराव किया।

भारतीय किसान आंदोलन संस्था ने द लिटिल फ्लॉवर के खिलाफ बीएसए कार्यालय का घेराव किया।

MeerutMeerut शुक्रवार को भारतीय किसान आंदोलन ने द लिटिल फ्लॉवर स्कूल के खिलाफ बीएसए विभाग में मोर्चा खोल दिया। संस्था ने स्कूल पर बीएसए का भ्रम फैलाकर अवैध फीस वसूली करने का आरोप लगाया है। संबंध में बेसिक शिक्षा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की और स्कूल के विरोध में प्रदर्शन किया। संबंध में विभाग से सोमवार तक कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

हो रही है अवैध वसूली

बेसिक शिक्षा विभाग में धरना-प्रदर्शन करते हुए संबंधित सदस्यों ने स्कूल द्वारा अवैध फीस वसूली का आरोप लगाया है। संस्था के संयोजक कुलदीप कुमार त्यागी ने कहा कि द लिटिल फ्लॉवर स्कूल सहित कई अन्य स्कूल भी ऐसे हैं, जिनमें अवैध वसूली हो रही है। यह स्कूल बीएसए से मान्यता प्राप्त है और क्लास फ‌र्स्ट के एडमिशन शुल्क पांच हजार, एनुअल चार्ज चार हजार रुपए, मासिक फीस क्क्भ्0 सहित दंड ख्0 रुपए से भ्00 रुपए तक वसूला जा रहा है।

किसानों की आत्महत्या का बड़ा कारण है स्कूल

संस्था ने किसानों की आत्महत्या का मुख्य कारण भी स्कूलों को ही बताया है। संस्था के संयोजक कुलदीप ने कहा कि किसानों ने बच्चों की फीस देने व किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए भी कर्ज लिया है। इसके कारण कर्ज में डूबे कई किसानों की आत्महत्या का बड़ा कारण स्कूल भी हैं। कुलदीप ने कहा स्कूलों की अवैध फीस वसूली व कमीशनखोरी पर रोक लगानी होगी व संबंधित कार्रवाई आलाधिकारियों को हर हाल में करनी होगी। इस संबंध में नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी ने सोमवार तक उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मामले की जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद ही संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

जीवेंद्र सिंह ऐरी, बीएसए

Posted By: Inextlive