Meerut News: केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन।

मेरठ (ब्यूरो)। Meerut News: पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को नौ वर्ष पूर्ण हो गए हंै। इस अवसर पर गुरूवार को यूपी सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ। सोमेंद्र तोमर ने भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल की उपस्थिति में कैंप कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। डॉ। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में यह नौ साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को समर्पित रहा।

विभिन्न योजनाएं चलाई गई
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यों और वैश्विक नेतृत्व शक्ति के कारण दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। पीएम के मार्गदर्शन में सरकार का पूरा ध्यान विकास पर है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का संकल्प आज जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। गांव, गरीब, पिछड़े आदिवासी महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति और किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

वंचितों का किया सम्मान
डॉ। सोमेंद्र ने कहा कि सरकार ने गरीबों की सेवा, वंचितों का सम्मान, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर इफ्र ास्ट्रक्चर, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए है। भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य कोई दल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत नहीं करता। वे सिर्फ भाषणबाजी और चुनावी जोड़-तोड़ तक सीमित रहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर साल अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत करती है।

देश की सीमाएं सुरक्षित
उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके साथ ही सेनाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए देश में ही हथियारों, फाइटर प्लेन आदि का निर्माण किया जा रहा है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है। रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। डॉ। तोमर ने कहा कि कानून-व्यवस्था के हालात बदले हैं।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मलियाना मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, जागृति मण्डल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, माधवनगर मंडल कार्यकारी अध्यक्ष हरि ओम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive