-शहर में हजारों स्वयं सेवकों के किया पथ संचलन

-यूवा स्वयंसेवकों में दिखा उत्साह और उल्लास

Meerut: विजय दशमी के अवसर पर पहली बार आरएसएस के स्वयंसेवक नए गणवेश में दिखाई दिए। मंगलवार को जैन नगर से हजारों स्वयंसेवकों का काफिला पथ संचलन करते हुए जैन नगर से देवपुरी, ईदगाह, रेलवे रोड होते हुए निकला। फुल ड्रेस में स्वयं सेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

पूरा विश्व रावण की चपेट में

जैन नगर स्थित पार्क में स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए धर्म जागरण के प्रांत संयोजक अरुण सोलंकी ने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद रावण है। देश ही नहीं बल्कि विश्व इस चपेट में हैं। आतंकवादी के लिए धर्मस्थान, विद्यालय, बच्चे महिलाएं कोई मायने नहीं रखते। उन्होंने कहा कि एक आंकडे़ के मुताबिक रोजाना 400 व्यक्ति आतंकवाद के चलते अपना जीवन खो देते हैं।

किया शस्त्र पूजन

इसके बाद प्रांत संघ चालक सूर्य प्रकाश टोंक, विनोद भारतीय व डॉ, अरूण सोलंकी ने पूरे विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक धनी राम, प्रांत कार्यवाह, फूल सिंह, ईश्वर दयाल, अनिल कुमार, सोनपाल, आनंद प्रकाश, अनुज कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो सुंदर नाम के फोल्डर में सर्वर पर हैं

---

Posted By: Inextlive