थंब इंप्रेशन से नहीं रेटिना से होगी अटेंडेंस
- नगर निगम ने शुरू किया कर्मचारियों का रेटिना व थंब इंप्रेशन लेना
- पहले केवल 400 कर्मचारियों की होगी अटेंड्डेंस शुरू मेरठ। नगर निगम के अधिकारियों की अब बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं होगी। बल्कि रेटिना से उनकी हाजिरी कराई जाएगी। साथ ही फेस से हाजिरी का सिस्टम रखा जाएगा। नगर आयुक्त ने पहले हुए टेंडर का निरस्त करते हुए नए टेंडर कराने के आदेश दिए थे। नगर निगम ने फिलहाल तीन बायोमेट्रिक नगर निगम में लगाई जाएंगी। फिलहाल नगर निगम लोगों की रेटिना, थंब इंप्रेशन लेने का काम शुरू कर दिया गया है। रेटिना से होगी पहली बार हाजिरी शहर में पहला ऐसा विभाग होगा जिसमें बायोमेट्रिक मशीन ऐसी लगाई जा रही है जिसमें फेस और रेटिना से हाजिरी का सिस्टम होगा। इससे पहले अनेक विभागों में बायोमेट्रिक मशीन तो लगी हुई है। लेकिन रेटिना से हाजिरी का सिस्टम नहीं है।थंब इंप्रेशन बन सकता है नकली
निगम के अधिकारियों की माने तो कोई भी थंब इंप्रेशन नकली बन सकता है। लेकिन रेटिना या फिर चेहरे को नकली नहीं बनवा सकता है। इसीलिए रेटिना और फेस से हाजिरी लगाने का सिस्टम लगवाया जा रहा है। पहले होगी अधिकारियों की हाजिरीनगर निगम में पहले अधिकारियों व कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू होगी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी का सिस्टम शुरू किया जाएगा। बता दें नगर निगम में चार सौ कर्मचारियों की अटेंडेंस शुरू होगी।
रेटिना से हाजिरी वाली मशीन आ गई है। निगम कर्मचारियों के थंब इंप्रेशन और रेटिना लेकर अपलोड किया जा रहा है। पहले केवल नगर निगम में यह मशीन लगवाई जा रही हैं। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगवाई जाएगी। मनोज कुमार चौहान नगर आयुक्त बिजली विभाग में शुरू बायोमेट्रिक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में बायोमेट्रिक हाजिरी का सिस्टम शुरू हो गया है। एमडी ऑफिस के अलावा विभाग के सभी ऑफिस में बायोमेट्रिक मशीन लगी हुई है। शिक्षा विभाग में नहीं हुई शुरू शासन के आदेश के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग में अभी तक बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी शुरू नहीं हुई है। वहां पर अभी भी मैन्युअल तरीके से ही रजिस्टर पर हाजिरी होती है। --- यहां बोयोमेट्रिक से हो रही अटेंडेंस फोटो-अखिल फोल्डर मे 83 नंबरकलक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अलावा इंग्लिश ऑफिस में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन लगा दी गई है। एमडीए, निबंधन विभाग, प्रोवेशन विभाग एवं सभी होंस में भी कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन से ही अटेंडेंस लगा रहे हैं।