व्यापारियों ने की प्रशासन से नाइट कफ्र्यू हटाने की मांग

Meerut। नाइट कफ्र्यू अभी भी व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। उनका कहना है कि जून माह में दिन के समय तेज गर्मी के कारण अभी ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं। शाम को ही बाजार में ग्राहक आते हैं, तभी बाजार बंद करना पड़ता है। ऐसे में व्यापारी अब प्रशासन से पूरी राहत की मांग कर रहे हैं।

9 बजे तक खोलने की मांग

व्यापारियों ने लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से रात 9 बजे तक बाजार खोलने की मांग की है। इसके लिए व्यापारियों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं द्वारा प्रशासन को ज्ञापन भेजा जा चुका है। व्यापारियों के अनुसार गर्मी के कारण शाम छह बजे से ही ग्राहक आना शुरू होते हैं, ऐसे में शाम 7 बजे से लागू होने वाले नाइट कफ्र्यू के कारण व्यापार ठप हो जाता है।

हम तो लगातार प्रशासन से व्यापारियों के हित में बाजार को पूरी तरह खोलने की मांग कर रहे हैं। 7 बजे बाजार बंद होने से शाम का बाजार तो ठप ही है।

नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ

प्रशासन ने लॉकडाउन में अधूरी राहत दी है। रात 9 बजे तक बाजार खुले तो व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए हम लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं।

अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ

सुबह 7 बजे दुकानें खोलने का समय तय करने से व्यापारियों को कुछ खास फायदा नहीं है। अधिकतर बाजार 10 बजे ही खुलते हैं, ऐसे में कफ्र्यू का समय सुबह 10 से रात 9 बजे तक किया जाना चाहिए।

मनोज गुप्ता, मंडल महामंत्री भारतीय व्यापार मंडल

गारमेंट का बाजार सुबह नहीं खोल सकते क्योंकि ग्राहक 10 बजे के बाद ही बाजार में निकलता है। सुबह के तीन घंटे हमारे लिए बेकार हैं, वे 3 घंटे हमें शाम को दे दिए जाएं तो काम बने।

अमित अग्रवाल, शारदा रोड व्यापार संघ महामंत्री

लॉकडाउन से पहले भी जून के माह में दिन का व्यापार 10 प्रतिशत ही रहता था। शाम को ही 90 प्रतिशत काम रहता है।

किशोर वाधवा, अध्यक्ष सेंट्रल मार्केट एसो।

Posted By: Inextlive